iOS 26.5 में आए 5 धमाकेदार फीचर्स, अब iPhone चलाना होगा और भी मजेदार

iOS 26.5 अपडेट अब iPhone यूजर्स के लिए जारी हो चुका है और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यह अपडेट आपके फोन को पहले से ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और आसान बनाता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 12, 2026, 03:19 PM (IST)

Apple ने आखिरकार iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.5 अपडेट जारी कर दिया है और इस बार भी कई ऐसे फीचर्स आए हैं जो आपके फोन को पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुरक्षित बना देंगे, भले ही लोगों को लंबे समय से इंतजार किया जा रहा नया Siri नहीं मिला, लेकिन Apple ने इस अपडेट में कई काम की चीजें जोड़ दी हैं। अब RCS मैसेजिंग पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी, Apple Maps और App Store का एक्सपीरियंस भी बेहतर हो गया है। Liquid Glass डिजाइन में छोटे-छोटे बदलाव और नए सिक्योरिटी अपडेट भी देखने को मिल रहे हैं। अगर आपके पास iPhone है, तो यह अपडेट आपके लिए काफी खास साबित हो सकता है। और पढें: Apple ने App Store के लिए एक नया सब्सक्रिप्शन पेमेंट मॉडल किया पेश, अब नहीं देना होगा एक साथ पैसा

End-to-End RCS Encryption

iOS 26.5 में Apple ने iPhone और Android यूजर्स के बीच चैट को ज्यादा सुरक्षित बना दिया है। अब RCS मैसेजिंग में End-to-end encryption मिलेगा, यानी आपके मैसेज सिर्फ भेजने और पाने वाले ही पढ़ पाएंगे, बीच में कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें नहीं देख सकेगा। इससे फोटो, वीडियो और रिएक्शन शेयर करना पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा।

Apple Maps में Suggested Places

Apple Maps में अब Suggested Places फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर आसपास की जगहों, यूजर की हाल की सर्च और ट्रेंडिंग लोकेशन्स के आधार पर सुझाव देगा। अगर आप किसी नए इलाके में हैं, तो ऐप खुद आपको खाने, घूमने या जरूरी जगहों की जानकारी दिखा सकता है, हालांकि इसमें Ads भी दिखाई देंगे।

App Store में नए Subscription Options

अब डेवलपर्स यूजर्स को नया सब्सक्रिप्शन तरीका दे सकेंगे, उदाहरण के लिए अगर किसी ऐप का सालाना प्लान ₹10,000 का है, तो अब यूजर उसे हर महीने थोड़ा-थोड़ा करके चुका सकेगा। इससे लोगों को एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी, हालांकि यूजर को पूरे 12 महीने का कमिटमेंट देना होगा।

Magic Accessories Pair करना हुआ आसान

iOS 26.5 में एक और शानदार फीचर जोड़ा गया है, जिससे अब Magic Keyboard, Magic Mouse और Magic Trackpad को iPhone या iPad से कनेक्ट करना पहले से बहुत आसान हो गया है। अब यूजर्स को बार-बार Bluetooth सेटिंग्स में जाकर पेयरिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बस इन एक्सेसरीज को USB-C केबल से iPhone या iPad से एक बार कनेक्ट करना होगा। इसके बाद ये अपने आप वायरलेस तरीके से कनेक्ट हो जाएंगी और जब तक आप इस्तेमाल करेंगे, तब तक जुड़ी रहेंगी। इससे टाइपिंग, नेविगेशन और मल्टीटास्किंग आसान और स्मूद हो जाएगी।

iPhone से Android में Data Transfer बेहतर

Apple ने iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर को और बेहतर बनाया है। अब यूजर चुन सकते हैं कि उन्हें सिर्फ पिछले 30 दिनों का डेटा भेजना है, पूरे साल का या सभी Message Attachments ट्रांसफर करने हैं। इससे फोटो, वीडियो और फाइल्स को Android फोन में ले जाना ज्यादा आसान और कंट्रोल में हो जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।