Apple अपने पुराने iPhone को खुद कर देता है स्लो? पूर्व कर्मचारी का हैरान कर देने वाला खुलासा

Apple कंपनी कई आरोपों के चक्करों में सुर्खियों में घिरी रहती है। हाल ही में खुद को कंपनी की एक्स सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताने वाली महिला ने दावा किया है कि कंपनी पुराने iPhone मॉडल्स को खुद स्लो कर देती है, ताकी लोग नए आईफोन मॉडल्स को खरीदें।

Published By: Manisha | Published: May 08, 2026, 04:26 PM (IST)

Apple कंपनी स्मार्टफोन इंडस्ट्री की टॉप कंपनियों में से एक है। हालांकि, इन दिनों यह कंपनी अलग-अलग कारणों की वजह से सुर्खियों में घिरी हुई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला खुद को एप्पल कंपनी की पूर्व कर्मचारी बता रही है। इसके साथ ही उस महिला ने वीडियो के जरिए कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं। महिला के मुताबिक, एप्पल कंपनी जानबूझकर अपने पुराने iPhone मॉडल्स को स्लो कर देती है, ताकी लोग मजबूरन नए आईफोन की तरह शिफ्ट हो जाएं और उन्हें खरीद लें। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला खुद को Apple की पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर बता रही है। इस महिला का दावा है कि एप्पल कंपनी नए iPhone लॉन्च करने के बाद अपने पुराने आईफोन्स में अपडेट रोलआउट करती है। इस अपडेट के जरिए कंपनी पुराने आईफोन्स में मालवेयर इंस्टॉल करके उन्हें खुद स्लो कर देती है। ताकी लोग स्लो आईफोन से परेशान होकर नए आईफोन में अपग्रेड हो जाएं। और पढें: सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं iOS 27? जानें बीटा अपडेट डाउनलोड करने का तरीका

वीडियो

Apple ने फिलहाल इस वीडियो व महिला के दावे पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई, वैसे ही यह वायरल हो गई है। एप्पल पर लगे इस तरह के आरोपों के बाद आईफोन यूजर्स खुद को ठगा-सा महसूस कर रहे हैं। और पढें: Apple WWDC 2026: Apple Intelligence के साथ Siri AI से उठा पर्दा, iPhone, iPad, iWatch व MacOS में मिलेगा एडवांस एक्सपीरियंस

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया-

आपको बता दें, इससे पहले साल 2017 में ऐसा मामला देखने को मिला था। iPhone 7 लॉन्च के कुछ महीने बाद एप्पल ने एक अपडेट रिलीज किया था। इस अपडेट के बाद iPhone 6 यूजर्स ने दावा किया कि अपडेट के बाद उनके आईफोन की बैटरी तेजी से खत्म होने लगी थी। यूजर्स की शिकायत के बाद कंपनी ने एक अन्य अपडेट रिलीज किया जिसके बाद बैटरी की समस्या फिक्स हो गई थी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।