Amazon Echo Show 5 भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
Amazon Echo Show 5 से पर्दा उठा दिया गया है। इस स्मार्ट डिस्प्ले में Alexa वॉइस असिस्टेंट मिलती है। इसके अलावा, स्मार्ट डिस्प्ले में दमदार स्पीकर भी मिलता है।
Published By: ajay verma | Published: Jul 29, 2025, 04:46 PM (IST)
Amazon Echo Show 5 थर्ड-जनरेशन स्मार्ट डिस्प्ले भारत में लॉन्च हो गया है। इस डिस्प्ले का डिजाइन बहुत कॉम्पेक्ट है और इसमें 5.5 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिस पर सुरक्षा के लिए इनफिनिटी कवर ग्लास लगाया गया है। रियर में 1.7 इंच का स्पीकर दिया गया है। इसकी साउंड क्वालिटी शानदार है। इसके अलावा, डिस्प्ले में Alexa का सपोर्ट भी मिलता है। इससे डिवाइस को बोलकर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Amazon Echo Show 5 Features
अमेजन के मुताबिक, Amazon Echo Show 5 में 5.5 इंच की टच स्क्रीन मिलती है। इसका रेजलूशन 960 x 480 पिक्सल है। इसमें 1.7 इंच का स्पीकर भी है, जो 2एक्स बास से लैस है। इसके वोकल भी बहुत क्लियर हैं। आसान शब्दों कहें तो इसकी साउंड बहुत स्मूथ है। इसके जरिए Amazon Music, Apple Music, Spotify और JioSaavn को स्ट्रीम करके गाने सुने जा सकते हैं।
फास्ट वर्किंग के लिए स्मार्ट डिस्प्ले में MediaTek MT8169 B चिप दी गई है। वीडियो कॉलिंग को ध्यान में रखकर 2MP का कैमरा दिया गया है। यह इन-बिल्ट शटर के साथ आता है। इसमें Alexa का भी सपोर्ट मिलता है। इससे बोलकर घर के AC, लाइट को कंट्रोल करने से लेकर लेटेस्ट न्यूज, वेदर व क्रिकेट स्कोर तक जान सकते हैं।
अन्य डिटेल
अमेजन इको शो 5 स्मार्ट डिस्प्ले का साइज 5.8″ x 3.6″ x 3.2″ है। इसका वजन 456 ग्राम है। इसमें माइक/कैमरा ऑफ करने के लिए बटन भी मिलता है।
कितनी है कीमत
कंपनी के अनुसार, Echo Show 5 (3rd Gen) की कीमत 10,999 रुपये है। यह ग्राहकों के लिए Charcoal और Cloud Blue कलर में अवेलेबल है। इसे Amazon India, Flipkart के साथ-साथ रिलायंस डिजिटल व क्रोमा जैसे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Amazon Echo (4th Gen) की डिटेल
अमेजन ने साल 2020 में Amazon Echo (4th Gen) को लॉन्च किया था। इस स्मार्ट स्पीकर की कीमत 9,999 रुपये है। फीचर्स पर आएं, तो स्पीकर में Alexa मिलता है। इसके जरिए आप इसे बोलकर कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी साउंड बहुत शानदार है।
इस स्पीकर न केवल गाने सुने जा सकते हैं बल्कि इसके जरिए अपने घर के AC और टीवी तक को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, स्पीकर में माइक ऑन या ऑफ करने के लिए बटन भी मिलता है। यह इस समय अमेजन इंडिया पर अवेलेबल है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।