ZTE Nubia Z50 Ultra की लॉन्च डेट आई सामने, मिलेगा अंडर-डिस्प्ले कैमरा

ZTE जल्द ही एक और फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन का लॉन्च डेट रिवील किया है। Nubia Z50 Ultra को 7 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

Published By: Harshit Harsh | Published: Feb 28, 2023, 10:38 PM (IST) | Edited: Feb 28, 2023, 10:37 PM (IST)

हाइलाइट

  • ZTE जल्द Nubia Z50 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।
  • कंपनी ने इस फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट रिवील की है।
  • यह फोन अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

ZTE अपने अंडर-डिस्प्ले कैमरा वाला स्मार्टफोन Nubia Z50 Ultra को अगले महीने लॉन्च करेगा। कंपनी ने MWC 2023 में इस अपकमिंग स्मार्टफोन को पेश किया है। कंपनी द्वारा जारी टीजर में फोन के एडवांस UDC टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई है। ZTE का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Neovision टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन को 7 मार्च को चीनी समयानुसार दिन के 2 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के बारे में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से कई लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी है। और पढें: इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए नहीं है नॉच, जानें कैसे काम करता है फ्रंट कैमरा

ZTE Nubia Z50 Ultra के ऑफिशियल टीजर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के चारों साइड की डिजाइन सामने आई है। फोन के राइट साइड में अलर्ट स्लाडर बटन दिया गया है, जिसके साथ एक पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर भी मिलेगा। फोन के डिस्प्ले के ऊपरी भाग में एक पतली सिल्वर लाइन मिलेगी, जिसमें ईयरपीस लगा है। वहीं, इसके बगल में एक स्टीरियो स्पीकर भी दिया गया है। फोन में 16MP का अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसमें 6P लेंस है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल मिल सकता है।

चीनी ब्रांड के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फ्लैगशिप फोन भी इसी कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में दो और कैमरे मिल सकते हैं। ZTE के इस स्मार्टफोन के बारे में अन्य जानकारी लॉन्च के साथ ही मिलेगी।

ZTE Nubia Z50 के फीचर्स

इस गेमिंग स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64MP का प्राइमरी और 50MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।