Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 11, 2025, 10:26 AM (IST)
Xiaomi ने कुछ दिन पहले Xiaomi 17 सीरीज के तहत Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को ग्लोबल बाजार में पेश किया था। इन तीनों स्मार्टफोन में पावरफुल बैटरी से लेकर क्वालकॉम की Snapdragon 8 Elite चिप तक दी गई है। अब कंपनी इस लाइनअप में Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन को जोड़ने की योजना बना रही है। इस अपकमिंग डिवाइस की कैमरा डिटेल लीक हो गई है। आइए जानते हैं… और पढें: Xiaomi Civi 6 को लेकर बड़ा खुलासा, जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा
पॉपुलर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें, तो Xiaomi 17 Ultra को दिसंबर तक लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस में 200MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ तीन 50MP के लेंस और नई ऑप्टिकल पेरिस्कोप टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। इसके आने से Samsung के अल्ट्रा मॉडल को जोरदार टक्कर मिलेगी। इसके अलावा, फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील
पिछली लीक्स और रिपोर्ट्स में कहा गया कि Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिससे डिवाइस बेहतर परफॉर्म करेगा। इस फोन में 6.73 इंच का क्वाड कर्व्ड LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। साथ ही, 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर
बैटरी की बात करें, तो शाओमी 17 अल्ट्रा में 7000 या इससे ज्यादा mAh की बैटरी मिल सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग से लैस होगी। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक के साथ-साथ वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स भी दिए जाएंगे।
शाओमी 17 को चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का OLED 20:9 LTPO डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 2656 x 1220 पिक्सल है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Adreno 840 GPU दिया गया है।
इस फोन में 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है, जबकि फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसको IP68 की रेटिंग दी गई है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।