Tecno का पहला Foldable Phone लॉन्च, ये है Dimensity 9000+ चिपसेट वाला दुनिया का पहला फोल्ड फोन

Tecno ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन से पर्दा उठा दिया है। इस मोबाइल का नाम Phantom V Fold है। इस मोबाइल को कंपनी ने बार्सिलोना में आयोजित किए जा रहे Mobile World Congress (MWC) 2023 में पेश किया है। आइए इस फोन की डिटेल्स जानते हैं।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 28, 2023, 09:09 AM (IST) | Edited: Feb 28, 2023, 09:10 AM (IST)

हाइलाइट

  • Tecno लाया Dimensity 9000+ चिपसेट वाला पहला फोन।
  • Mobile World Congress (MWC) में हुआ है लॉन्च।
  • इसमें में अल्ट्रा क्लियर 5 लेंस फोटोग्राफी सिस्टम दिया गया है।

Tecno ने अपना पहला फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल का नाम Tecno Phantom V Fold है। इस फोल्ड फोन को बार्सिलोना में आयोजित किए जा रहे Mobile World Congress (MWC) 2023 में पेश किया है। यह Dimensity 9000+ चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोल्ड फोन है। 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन advanced TSMC 4nm पर प्रोसेस करता है और फोल्ड डिवाइस को स्मूद एक्सपीरियंस देता है। इसके साथ ही यह बेहद कम पावर कंज्म्पशन करता है। और पढें: Smartphones launch in India in Upcoming week: Motorola Edge 70 Pro से लेकर Tecno POP X 5G तक, अगले हफ्ते आ रहे ये फोन

Fold Smartphone के सेगमेंट में सैमसंग की बादशाहत बरकरार है। लेकिन कई चीनी कंपनियों जैसे Vivo, OPPO और Xiaomi जैसे ब्रांड पहले से ही चीन में फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल कर रहे हैं। दोबारा टेक्नो के फोल्डेबल फोन पर आते हैं और इसके बारे में जानते हैं। इस मोबाइल को लेकर सभी जानकारी को शेयर नहीं किया है। और पढें: TECNO POP X 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Tecno Phantom V Fold का कैमरा सेटअप

टेक्नो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में अल्ट्रा क्लियर 5 लेंस फोटोग्राफी सिस्टम दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो सुपर लाइट सेंसटिव के साथ आता है। इसके अलावा अन्य दो रियर लेंस है और आगे की तरफ भी 2 लेंस दिए गए हैं। और पढें: Top 5 Camera Mobiles under 10000: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट रहेंगे ये फोन, दाम 10 हजार से भी है कम

Tecno Phantom V Fold के स्पेसिफिकेशन

Tecno Phantom V Fold के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में Dimensity 9000+ चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में अन्य फोल्ड की तरह दो डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें से एक रियर पैनल पर है और दूसरी फ्रंट साइड पर है। अंदर वाला डिस्प्ले एक टैबलेट के समान है। अभी तक डिस्प्ले के साइज की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि भारत में यह बिक्री के लिए कब तक लॉन्च होगा, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बताते चलें कि भारतीय बाजार समेत दुनिया के कई देशों में फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन के सेगमेंट में सैमसंग का बाहदशाहत बरकरार है। साथ ही इन हैंडसेट पर लोगों को काफी भरोसा भी है। फोल्ड स्मार्टफोन की कीमत 1 लाख रुपये से अधिक है और सैमसंग इस साल गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और फ्लिप 5 को लॉन्च करेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।