Vivo Y600 Pro फोन ने 10,200mAh जंबो बैटरी के साथ मारी धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स
Vivo Y600 Pro फोन ने धमाकेदार एंट्री मार ली है। यह अब-तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। साथ ही इसमें 50MP कैमरा व MediaTek Dimensity 7300e 6nm प्रोसेसर मिलेगा।
Published By: Manisha | Published: Apr 27, 2026, 05:52 PM (IST)
Vivo Y600 Pro फाइनली लंबे इंतजार के बाद लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की Y सीरीज का लेटेस्ट एडिशन है। यह फोन अब-तक की सबसे बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें, तो Vivo कंपनी ने इस फोन में 10,200mAh की दमदार बैटरी दी है। कंपनी ने इस फोन के लिए Industry-leading semi-solid-state बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो कि हाई सिक्योरिटी व हाई रेंज प्रोवाइड करती है। इसके अलावा, कंपनी ने फोन में Octa Core MediaTek Dimensity 7300e 6nm प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
Vivo Y600 Pro Specifications
फीचर्स की बात करें, तो Vivo Y600 Pro फोन में कंपनी ने 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, रेजलूशन 1,260 x 2,800 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन Octa Core MediaTek Dimensity 7300e 6nm प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने फोन में 8GB RAM व 12GB RAM के ऑप्शन दिए हैं। वहीं, फोन की स्टोरेज 128GB, 256GB व 512GB की है।
यह फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 व IP69 रेटिंग मिलती है। फोन की बैटरी 10200mAh की है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
| Category | Vivo Y600 Pro Specs |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.83-inch AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| रेजलूशन | 1260 × 2800 pixels |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300e (6nm), Octa-core |
| रैम | 8GB / 12GB |
| स्टोरेज | 128GB / 256GB / 512GB |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 (OriginOS 6) |
| रियर कैमरा | 50MP बैक कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
| बैटरी | 10200mAh |
| चार्जिंग | 90W फास्ट चार्जिंग |
| IP रेटिंग | IP68 & IP69 (Water & Dust Resistant) |
Vivo Y600 Pro Price, Availability
कंपनी ने Vivo Y600 Pro को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। वहां फोन की शुरुआती कीमत CNY 2,099 (लगभग 29,000 रुपये) है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,299 (लगभग 32,000 रुपये) है। 512GB स्टोरेज मॉडल CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) का है। वहीं, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल CNY 2,599 (लगभग 36,000 रुपये) में आया है।
इस फोन में Bright Moon Black, Floating Gold, Star Violet और Vast Blue कलर ऑप्शन मिलते हैं। फिलहाल, कंपनी ने फोन के इंडिया लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।