Vivo Y51 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 7200mAh की बड़ी बैटरी

Vivo Y51 Pro 5G Launched: वीवो वाय51 प्रो 5जी से पर्दा उठा दिया गया है। इसमें 256GB स्टोरेज और 50MP कैमरा मिलता है। इसके साथ 7200mAh की जंबो बैटरी भी दी गई है।

Published By: ajay verma
Published: Mar 11, 2026, 03:39 PM (IST)

Vivo Y51 Pro 5G Launched: स्मार्टफोन मेकर वीवो ने वीवो वाय51 प्रो 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह Y-सीरीज का नया फोन है, जिसे स्मूथ गेमिंग और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिप और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसकी बैटरी 7200mAh की है। इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। इससे 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 8MP का कैमरा मिलता है। और पढें: Vivo T5e फोन 5500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y51 Pro 5G Specifications

वीवो वाय51 प्रो में डुअल सिम स्लॉट है। यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 720x1,570 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और NTSC कवरेज 83 प्रतिशत है। इसका बैक पैनल कम्पोजिट प्लास्टिक का बना है। इसको IP68 + IP69 रेटिंग भी दी गई है। और पढें: 1500 रुपये सस्ता खरीदें नया Vivo T5 Lite 44W 5G फोन, 6500mAh बैटरी फोन की सेल शुरू, यहां मिलेगा Offer

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दी गई है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.5GHz है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ एक्सटेंडेड रैम की सुविधा भी मिलती है।

कैमरा

इस स्मार्टफोन में फोटो के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। इसके जरिए 4के वीडियो शूट की जा सकती हैं।

बैटरी

Y-सीरीज के इस स्मार्टफोन को 7200mAh बैटरी के साथ लाया गया है। इसको 44 वॉट फस्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Ambient Light और Proximity जैसे अहम सेंसर्स दिए गए हैं।

अन्य डिटेल

इस मोबाइल फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही में Accelerometer, Ambient light और Proximity जैसे अहम सेंसर मिलते हैं।

फोन की कीमत

वीवो वाय51 प्रो 5जी फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इस फोन के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इस डिवाइस का टॉप मॉडल यानी 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 2500 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इसकी सेल आज से Flipkart और ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।