Vivo Y28 5G की कीमत लॉन्च से पहले लीक, सभी फीचर्स आए सामने

Vivo Y28 5G की कीमत भारत में लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गईहै। लिस्टिंग में स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 06, 2024, 09:47 AM (IST)

हाइलाइट

  • Vivo Y28 5G फोन को 5000mah बैटरी के साथ लाया जाएगा।
  • इस 5G स्मार्टफोन्स को दो रैम वेरिएंट आएंगे।
  • स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।

Vivo Y28 5G जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन है। Vivo Y Series को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। सीरीज के स्मार्टफोन में अच्छा कैमरा सेटअप मिलता है। ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही Reliance Digital की वेबसाइट पर लिस्टिंग के जरिए Vivo Y28 के सभी स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत का भी खुलासा हो गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: 9020mAh जंबो बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले Vivo T5 Pro 5G पर 3000 से भी ज्यादा का Discount, टॉप डील्स न करें मिस

Vivo Y28 5G India Launch

लीक टीजर में Vivo Y28 5G स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन का पहले ही पता चल गया है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन Deep Purple और Aqua Blue में दिखा था। इसे मार्च, 2023 में लॉन्च हुए Vivo Y27 5G का सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। और पढें: Amazon और Flipkart पर सस्ता हुआ Vivo V70, मिल रही 4400 रुपये तक की जंबो छूट

Vivo Y28 5G Price in India Expected

Reliance Digital लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y28 5G स्मार्टफोन को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। यह कीमत 4GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, फोन का 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले टॉप मॉडल को 15,499 रुपये में लाया जाएगा। फाइनल कीमत रिटेलर पर निर्भर करेगी, क्योंकि Vivo Y28 एक ऑफलाइन-केंद्रित डिवाइस है।

मल्टी-चेन स्टोर जैसे रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स आदि भी अन्य बैंक छूट ऑफर कर सकते हैं। ऑफिशियल लॉन्च के बाद डिवाइस के अमेजन या फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होने की उम्मीद है।

फोन के फीचर्स

लिस्टिंग के मुताबिक, Vivo Y28 5G स्मार्टफोन में 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका पिक्सल रेजलूशन 1612×720 होगा। फोन में फ्रंट कैमरे के लिए नॉच मिलेगा।

इसके अलावा, स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ आएगा। हैंडसेट Android 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर रन करेगा। इसमें 128GB स्टोरेज मिल सकता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसमें 50MP का मेन कैमर और 2MP का दूसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा मिल सकताहै।

इसमें पावर के लिए 5000mAh की बैटरी मिलेगी। यह 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी दी जाएगी। फोन में USB-C पोर्ट दिया जाएगा। फोन के सटीक कीमत और फीचर्स लॉन्चिंग के समय पता चलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।