Vivo X300 और Vivo X300 Pro हुए टीज, स्लीक बॉडी के साथ इस साल देंगे दस्तक

Vivo X300 Series इस वर्ष लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप के तहत Vivo X300 और Vivo X300 Pro 5G को उतारा जा सकता है। इनकी थिकनेस 7mm होगी और वजन भी कम होगा।

Published By: ajay verma | Published: Sep 09, 2025, 10:43 AM (IST)

Vivo X300 Series को इस साल लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस लाइनअप में Vivo X300 और Vivo X300 Pro 5G को शामिल किया गया है। हाल ही में इन फोन के कैमरा स्पेक्स रिवील हुए हैं। अब इनसे जुड़ा टीजर सामने आया है। इससे डिजाइन और डायमेंशन की जानकारी मिली है। आइए जानते हैं... और पढें: 50MP कैमरा वाले Vivo फोन पर 11600 रुपये का भरी-भरकम डिस्काउंट, कम दाम में खरीदने मौका अभी

फोनएरिना की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने Vivo X300 Series का टीजर जारी किया है, जिससे पता चला है कि लाइनअप में आने वाले फोन की थिकनेस 7mm होगी। इससे फोन को आसानी से पकड़ा जा सकेगा और इससे प्रीमियम लुक मिलेगा। और पढें: 20,000 रुपये सस्ता खरीदें Vivo X300 Ultra, 200MP+200MP कैमरा फोन DSLR को देगा टक्कर

उन्होंने आगे बताया कि वीवो एक्स 300 सीरीज में आने वाले फोन का रियर पैनल आम ग्लास ग्लास से तीन गुना मजबूत होगा, जो गिरने पर आसानी से नहीं ब्रेक होगा। इसकी बॉडी भी बहुत पतली है।

ऐसे हो सकते हैं संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वीवो एक्स 300 और एक्स 300 प्रो में पावरपैक्ड डिमेंसिटी 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। एक्स 300 में 6.3 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि एक्स 300 प्रो में 6.8 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है। इनका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 200MP का कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। अब बैटरी की बात करें, तो फोन में 6500 या फिर 7000mAh की बैटरी दी जाने की संभावना है। इनको 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट्स में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जा सकते हैं।

कितनी हो सकती है कीमत

वीवो ने अभी तक वीवो एक्स 300 सीरीज की कीमत से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स व लीक्स में कहा जा रहा है कि हैंडसेट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे और इनकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।