Vivo X300 Pro मचाएगा धमाल, 200MP कैमरे के साथ इस साल लेगा एंट्री!

Vivo X300 Pro इस समय अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बीच फोन में मिलने वाले कैमरा की डिटेल लीक हुई है। इससे पहले डिवाइस की कीमत का पता चला था।

Published By: ajay verma | Published: Jul 17, 2025, 04:48 PM (IST)

Vivo X200 Pro को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। अब स्मार्टफोन ब्रांड वीवो इस डिवाइस के अपग्रेडेड मॉडल यानी Vivo X300 Pro को इस साल बाजार में लाने की तैयारी में लगा है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनसे संभावित लॉन्चिंग और कीमत की जानकारी मिली है। अब डिवाइस की कैमरा डिटेल लीक हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्चिंग से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है। और पढें: Vivo X200T 5G 6800 रुपये तक हुआ सस्ता, खरीदने के लिए अभी लपकें बंपर Deal

ऐसे होगा स्मार्टफोन का कैमरा

जीएसएमए एरिना की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X300 Pro में जबरदस्त फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का Sony Lytia LYT-828 1/1.3 लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है, जिसमें कोटिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट से हैंडसेट के फ्रंट में मिलने वाले कैमरे की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: 200MP कैमरा और 16GB RAM वाले Vivo X300 Pro पर 10000 रुपये का Discount, यहां मिल रहा शानदार Offer

पुरानी रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो अपकमिंग मोबाइल फोन में फास्ट वर्किंग के लिए MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दी जाने की संभावना है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 6000mAh की जंबो बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

अन्य फीचर्स

हालियां लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिल सकते हैं।

कब होगा लॉन्च

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि वीवो ने अभी तक वीवो एक्स 300 प्रो की लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स की मानें, तो फोन को इस साल दिसंबर में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।