Vivo V60 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, इस दिन देगा धांसू फीचर्स के साथ दस्तक
Vivo V60 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन के टीजर से इसका डिजाइन रिवील हो गया है। इसमें लंबा चलने वाली बैटरी और प्रीमियम कैमरा मिलने की संभावना है।
Published By: ajay verma | Published: Aug 01, 2025, 02:59 PM (IST)
Vivo ने तमाम टीजर जारी करने के बाद आखिरकार Vivo V60 की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इस स्मार्टफोन में प्रीमियम कैमरा सेटअप और डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, अपकमिंग फोन में लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी और AI फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। इसके बाजार में आने से OPPO, Realme और Samsung जैसे ब्रांड के मोबाइल फोन को जोरदार टक्कर मिलेगी।
Vivo V60 Launch Date
वीवो के अनुसार, Vivo V60 को 12 अगस्त 2025 के दिन लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ग्राहकों के लिए Auspicious Gold कलर में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती कीमत 40 से 45 हजार रुपये के आसपास रखी जाने की संभावना है।
संभावित स्पेसिफिकेशन
हालियां मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो वी60 5जी स्मार्टफोन सबसे पतला डिवाइस होने वाला है। घंटों वर्किंग के लिए फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इस हैंडसेट के रियर में ZEISS का कैमरा मिलेगा, जो 100X से लैस होगा। इसमें 50MP का प्राइमरी, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का वाइड एंगल लेंस होगा, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा दिया जा सकता है।
डिस्प्ले और अन्य डिटेल
लीक्स की मानें, तो वीवो वी60 स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। स्मूथ काम करने के लिए Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और LPDDR4x रैम दी जा सकती है। इस हैंडसेट में IP68/IP69 की रेटिंग, डुअल स्पीकर और Android 15 पर काम करने वाला ओएस मिल सकता है।
इस डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट समेत वाई-फाई, जीपीएस और ब्लूटूथ जैसे तमाम फीचर्स भी दिए जाएंगे। फोन में कैमरा फिल्टर और Gyroscope जैसे अहम सेंसर भी मिल सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।