Vivo V30e भारत में इस दिन होगा लॉन्च, शानदार लुक के साथ मिलेंगे गजब फीचर्स
Vivo V30e भारतीय बाजार में आने वाला है। इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। इस डिवाइस में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ-साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी मिल सकती है। इससे मार्केट में Oppo और Realme के फोन्स को जोरदार टक्कर मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Apr 19, 2024, 12:52 PM (IST)
हाइलाइट
- Vivo V30e को हाल ही में टीज किया गया था
- इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की घोषणा हो गई है
- शानदार डिजाइन के साथ फोन में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे
Vivo V30e को हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज किया गया था। अब स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Vivo) ने इस अपकमिंग डिवाइस की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन वीवो वी30 सीरीज में आने वाले हैंडसेट्स से बिल्कुल अलग है। इसमें गोल आकार की फ्लैश लाइट दी गई है। फीचर्स पर नजर डालें, तो वीवो वी30 ई में डुअल रियर कैमरा सेटअप से लेकर कर्व्ड स्क्रीन तक मिलेगी। इसका मुकाबला Xiaomi, Oppo और Realme जैसी कंपनियों के मोबाइल फोन्स से होगा।
Vivo V30e India launch Date
वीवो के मुताबिक, Vivo V30e स्मार्टफोन 2 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्चिंग इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर देखा जा सकेगा।
Vivo V30e Specifications
अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Vivo V30e में 6.78 इंच का एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसको IP64 की रेटिंग भी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलेगा।
पावर प्रदान करने के लिए Vivo V30e में क्वालकॉम का Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड फनटच 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
अन्य फीचर
वीवो वी30 ई में सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
Vivo V30e की संभावित कीमत
वीवो ने अभी तक वी30ई की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इस हैंडसेट की कीमत 30 हजार के आसपास रखी जा सकती है। यह फोन Silk Blue और Velvet Red कलर में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
Vivo V30 की डिटेल
वीवो वी30 को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है। इसके फ्रंट और रियर में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें HD+ कर्व्ड डिस्प्ले मिलता है। इतना ही नहीं फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।