Vivo V29e की दिखी पहली झलक, दमदार फीचर के साथ जल्द देगा भारत में दस्तक
Vivo V29e जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाला है। इसकी माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। इसमें फोन के पहले लुक को देखा जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट के फीचर व कीमत भी लीक हो गई है।
Published By: ajay verma | Published: Aug 10, 2023, 07:06 PM (IST)
हाइलाइट
- Vivo V29e स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है।
- इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है।
- इस डिवाइस में OIS सपोर्ट करने वाले दो कैमरे मिलेंगे।
Vivo वी-सीरीज के नए डिवाइस Vivo V29e को जल्द भारत में लॉन्च करने वाली है। इस डिवाइस की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर लाइव हो गई है, जिससे डिवाइस की पहली झलक देखने को मिली है। इसके अलावा, अपकमिंग मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत भी लीक हो गई है। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं...
आकर्षक डिजाइन के साथ आएगा स्मार्टफोन
फ्लिपकार्ट पर जारी माइक्रोसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, Vivo V29e स्मार्टफोन को Masterpiece टैगलाइन के साथ प्रमोट किया जा रहा है। इससे माना जा सकता है कि फोन का डिजाइन आकर्षक होगा। साइट में इमेज भी साझा की गई है, जिसको देखने से पता चला कि फोन ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन यानी OIS सपोर्ट करने वाले दो कैमरे के साथ आएगा, जिनका आकार गोल है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले भी मिलेगा। इसके अलावा माइक्रोसाइट से लॉन्च डेट या फिर अन्य स्पेसिफिकेशन की कोई जानकारी नहीं मिली है।
ऐसे होंगे Vivo V29e के स्पेसिफिकेशन
पिछले दिनों आई लीक्स के मुताबिक, Vivo V29e फोन Android 13 बेस्ड फनटच 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसमें 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके अलावा, हैंडसेट में Snapdragon 480 प्रोसेसर के साथ 4,600mAh की बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
कितनी होगी Vivo V29e की कीमत
अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो Vivo V29e स्मार्टफोन को 8GB RAM+128GB स्टोरेज और 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये के आसपास रखी जाने की उम्मीद है। हालांकि, असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।
Vivo Y27 की डिटेल
Y-सीरीज के इस मोबाइल फोन को जुलाई के मध्य में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। इस मोबाइल फोन में 6.44 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजलूशन 2388 × 1080 पिक्सल है। इसकी बॉडी 2.5डी ग्लास की बनी है। स्मूथ प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में MediaTek Helio G85 चिपसेट के साथ-साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसे आप माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं।
फोटो खींचने के लिए हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला 50MP का मेन लेंस और दूसरा 2MP का अन्य सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
Vivo Y27 स्मार्टफोन में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसको 44W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।