Vivo T5x 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart से खरीद सकेंगे नया स्मार्टफोन

Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट फोन होगा। फोन की सेल Flipkart पर लाइव होगी। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 10, 2026, 01:30 PM (IST)

Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए Vivo T4x 5G का अपग्रेड वर्जन होने वाला है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फिलहाल, कंपनी ने फोन के जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है। माना जा रहा है कि वीवो का यह फोन इस सेगमेंट का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। फोन Android 16-बेस्ड OriginOS 6 के साथ दस्तक देगा। यहां जानें फोन की लॉन्च डेट और सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo X300 Pro हुआ 10000 रुपये सस्ता, 200MP कैमरा और 6510mAh बैटरी पर बंपर डील

Vivo T5x 5G India launch Date

Flipkart पर Vivo T5x 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन भारत में 17 मार्च दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। टीजर पोस्टर के जरिए फोन के कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है। यह फोन ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। और पढें: 200MP कैमरा वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखे लिस्ट

फिलहाल कंपनी ने फोन के फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स रिवील नहीं की है। हालांकि, परफॉर्मेंस से जुड़ी डिटेल्स 12 मार्च को रिवील की जाएगी। बैटरी की जानकारी 13 मार्च को सामने आएगी।

Vivo T4x 5G Specs

कंपनी ने पिछले साल मार्च में Vivo T4x 5G को लॉन्च किया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये थी। फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले पेश किया जाने वाला है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ आपको 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। उम्मीद कर सकते हैं कि वीवो टी5एक्स फोन इस फोन से बेहतर फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।