Vivo T4x 5G फोन का नया टीजर आउट, ऐसा होगा फोन का डिजाइन

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च होने वाला है। इस फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की डिजाइन भी कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है।

Published By: Mona Dixit
Published: Feb 27, 2025, 03:42 PM (IST)

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। अभी कंपनी ने स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है। हालांकि, वीवो ने स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। पिछले काफी समय से आ रही लीक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है। यह इस सेगमेंट के बड़े बैटरी पैक के साथ आने वाला स्मार्टफोन है। फोन को अप्रैल, 2025 में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने एक टीजर के जरिए फोन का डिजाइन भी रिवील कर दिया है। और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Vivo फोन की पहली सेल, मिलेगा 2425 रुपये का डिस्काउंट

Vivo T4x 5G Design

Vivo T4x 5G स्मार्टफोन का नया टीजर जारी हुआ है। Vivo India के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट करके स्मार्टफोन का डिजाइन रिवील किया है। इसमें फोन का बैक पैनल दिखाई दे रहा है। और पढें: Lava Virat V1 Series की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर होगी सेल

फोटो से पता चल रहा है कि स्मार्टफोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके रियर में फ्लैश के साथ-साथ डायनामिक लाइट फीचर भी देखने को मिल रही है। स्मार्टफोन के लेफ्ट साइड में टॉप पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन की ब्रिकी लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी। कंपनी ने फोन के फ्रंट का डिजाइन अभी रिवील नहीं किया है। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा

स्मार्टफोन के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो पिछली लीक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T4x 5G स्मार्टफोन में 6500mAh की जंबो बैटरी मिल सकती है। इस बैटरी पैक के साथ आने वाला यह इस सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन होगा। स्मार्टफोन को वीवो 15 हजार रुपये से कम में लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Pronto Purple और Marine Blue शामिल है।

हैंडसेट में 50MP का मेन कैमरा दिया गया जा सकता है। फोन में कई AI फीचर्स जैसे AI Erase, AI Photo Enhance और AI Document Mode मिलने की उम्मीद है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 SoC के साथ आ सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।