Vivo T4 Lite 5G फोन की लॉन्चिंग और कीमत लीक, कीमत भी आई सामने
Vivo T4 Lite 5G को भारत में पेश करने की तैयारी चल रही है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है। इससे फोन के संभावित फीचर्स और कीमत का पता चला है। साथ ही, लॉन्च से जुड़ी डिटेल भी मिली है।
Published By: ajay verma | Published: Jun 13, 2025, 04:14 PM (IST)
Vivo लवर्स के लिए बड़ी खबर है। Vivo T4 Series का जल्द विस्तार होने वाला है। इस लाइनअप में Vivo T3 Lite फोन के अपग्रेडेड वर्जन Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को जुड़ने की तैयारी चल रही है। इस बीच अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस डिवाइस की लॉन्च टाइम-लाइन सामने आई है। साथ ही, फोन की संभावित कीमत भी रिवील हो गई है।
इस महीने उठ सकता है पर्दा
Xpertpick की एक रिपोर्ट के अनुसार, Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को जून के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस के टीजर को आने वाले दिनों में जारी किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत भी 10 हजार के आसपास रखी जा सकती है। इससे बजट सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ जाएगा।
कैसे होंगे फोन के स्पेसिफिकेशन
हालियां रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन में पावर के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दी जा सकती है। इस फोन में 6000mAh की जंबो बैटरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा, डिवाइस से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
Vivo T4 Ultra
वीवो का वीवो टी4 अल्ट्रा लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2800×1260 पिक्सल रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में Dimensity 9300+ चिप और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो सेंसर दिया है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है।
इस हैंडसेट की बैटरी 5500mAh की है। इसको 90W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में डुअल सिम, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।