Vivo T3 Lite 5G भारत में हुआ लॉन्च, यहां जानिए कीमत से लेकर फीचर तक सबकुछ
Vivo T3 Lite 5G को मार्केट में उतार दिया गया है। इस हैंडसेट की कीमत बजट रेंज में रखी गई है। फोन में 50MP कैमरा के साथ-साथ दमदार प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
Published By: ajay verma | Published: Jun 27, 2024, 12:43 PM (IST)
हाइलाइट
- Vivo T3 Lite 5G लॉन्च हो गया है
- इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है
- इससे Xiaomi जैसे ब्रांड के फोन्स को टक्कर मिलेगी
Vivo T3 Lite 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में उतारा गया है। इसमें एलसीडी स्क्रीन दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक का प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, नए हैंडसेट में 5000mAh बैटरी से लेकर 50MP तक का कैमरा दिया गया है। इसके आने से शाओमी (Xiaomi), ओप्पो (Oppo) और रियलमी (Realme) जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स को जबरदस्त टक्कर मिलेगी।
Vivo T3 Lite 5G Specifications
Android 14
LCD स्क्रीन
128GB स्टोरेज
Dimensity 6300
50MP रियर कैमरा
8MP सेल्फी कैमरा
5000mAh बैटरी
15W फास्ट चार्जिंग
Vivo T3 Lite एंड्रॉइड 14 बेस्ड फनटच ओएस 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में 6.56 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 1612 × 720 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 840 निट्स है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए मोबाइल फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही, हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा
वीवो का नया स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें पहला 50MP और दूसरा 2MP का लेंस है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मौजूद है। इसके अलावा, हैंडसेट में नाइट, पोट्रेट, फोटो, पैनो, टाइम-लेप्स और स्लो-मो जैसे मोड दिए गए हैं।
बैटरी और कनेक्टिविटी
वीवो टी3 लाइट में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। इसको 15W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इस हैंडसेट में 5G, 4G, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, एफएम, ओटीजी, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
अन्य स्पेक्स
बेहतर सिक्योरिटी के लिए वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया है। इसमें शानदार स्पीकर मिलते हैं। इसका वजन 185 ग्राम है।
Vivo T3 Lite 5G Price in India
Vivo T3 Lite के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। इसके 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है। इस पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कब शुरू होगी सेल
इस हैंडसेट की सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 4 जुलाई 2024 से शुरू होगी। इसे Vibrant Green और Majestic Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।