Vivo ला रहा तगड़े प्रोसेसर वाला फोन, नेक्स्ट जेन 3डी फिंगरप्रिंट सेंसर से होगा लैस

Vivo S50 Pro Mini का अहम फीचर रिवील हो गया है। कंपनी का कहना है कि अपकमिंग डिवाइस में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ हैंडसेट में 3डी अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और LPDDR5X RAM मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Nov 20, 2025, 10:33 AM (IST) | Edited: Nov 20, 2025, 11:07 AM (IST)

और पढें: 6500mAh बैटरी वाले Vivo फोन की पहली सेल, मिलेगा 2425 रुपये का डिस्काउंट

Vivo ने लंबे समय से खबरों में बनी Vivo S50 Series को टीज करना शुरू कर दिया है। इस लाइनअप को S30 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर ग्लोबल बाजार में लाने की तैयारी चल रही है। इस बीच कंपनी ने सीरीज में आने वाले प्रो मॉडल यानी Vivo S50 Pro Mini का अहम फीचर रिवील कर दिया है। और पढें: Vivo T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 19,999 रुपये से शुरू

मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

वीवो के अनुसार, Vivo S50 Pro Mini फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस चिपसेट को AnTuTu पर 3 मिलियन प्वाइंट मिले हैं, जो अन्य मिड-रेज फ्लैगशिप फोन को मिलने वाले प्वाइंट्स से कही ज्यादा है। और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा

कंपनी ने आगे बताया कि इस स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM और UFS4.1 स्टोरेज दी जाएगी। इसमें डेटा सुरक्षित रखने के लिए सेकेंड जनरेशन वाला 3डी-फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके साथ फेस अनलॉक फीचर भी दिया जाएगा।

ऐसे हो सकते हैं डिवाइस के फीचर्स

पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो वीवो के अपकमिंग स्मार्टफोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इस हैंडसेट को IP69 की रेटिंग दी जाएगी। बेहतर फंक्शनिंग के लिए Android 16 पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा, फोटो क्लिक करने के लिए 50एमपी का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 50एमपी का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

बैटरी की बात करें, तो अपकमिंग हैंडसेट में 90 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, हैंडसेट में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।

कब उठेगा सीरीज से पर्दा ?

स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अभी तक वीवो एस 50 सीरीज की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन टीज कर लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। लीक्स व रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीरीज को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है, जहां इसका मुकाबला Xiaomi, OPPO और Samsung जैसी कंपनियों से होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।