comscore

Samsung के तीन बार फोल्ड होने वाले फोन की लॉन्च डिटेल लीक, Galaxy Z Fold 7 के साथ लेगा एंट्री

Samsung Tri Fold फोल्डेबल फोन की लॉन्च टाइमलाइन रिवील हो गई है। इस फोन को मार्च, 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में टैबलेट जितना बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 21, 2025, 12:11 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung पिछले कई सालों से फोल्डेबल और फ्लिप स्मार्टफोन की बिक्री कर रहा है। अब कंपनी अपना पहला ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। पिछले काफी समय से कंपनी का तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन चर्चा में बना हुआ है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन की लॉन्चिंग डिटेल की जानकारी मिली है। रिपोर्ट की मानें तो कंपनी अपने तीन बार फोल्ड होने वाले फोन को अपकमिंग फोल्डेबल सीरीज Galaxy Z Flip 7 और Galaxy Z Fold 7 के साथ पेश करेगी। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन

Sasmung First Tri-Fold Smartphone Launch

साउथ कोरिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन को 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि हर साल सैमसंग साल की पहली तिमाही में ही अपने नेक्स्ट जेरनेशन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करता है। इसका मतलब है कि कंपनी अपने तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन्स को Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Fold के साथ पेश किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो कंपनी के ट्राई फोल्डेबल स्मार्टफोन का मुकाबला Huawei’s Mate XT के साथ होगा। news और पढें: Samsung से iPhone में फोटो व वीडियो कर सकेंगे AirDrop, Samsung Galaxy S26 सीरीज यूजर्स की मौज

रिपोर्ट्स की मानें को कंपनी के तीन बार फोल्ड होने वाले स्मार्टफोन में 9.9 इंच से 10 इंक तक का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। इसका मतलब है कि फोन में टैबलेट जितना बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन की खास बात यह है कि डिवाइस में एक अनोखा फोल्डिंग मैकेनिज्म होने की उम्मीद है, जो फोल्ड होने पर डिस्प्ले की सुरक्षा करता है। Huawei के Mate XT में यह नहीं है। news और पढें: Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 इस तारीख को होंगे लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स

हालांकि, सैमसंग के ट्राई-फोल्ड का वजन थोड़ा ज्यादा हो सकता है। अपकमिंग गैलेक्सी फोल्डेबल के लिए Si/C बैटरी टेक्नोलॉजी को अपनाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि मेट XT में 5600 mAh की Si/C बैटरी दी गई है। बंद होने पर यह 12.8 मिमी मोटा हो जाता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बता दें कि साल 2025 की दूसरी तिमाही में शुरू होने वाला है और सैमसंग कथित तौर पर पहले रन को केवल 200,000 यूमिट तक सीमित कर रहा है। यह बहुत ज्यादा नहीं है। इसके अलावा, अभी फोन के बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है। उम्मीद है कंपनी फोन की लॉन्चिंग को लेकर जल्द खुलासा कर सकती है।