Samsung ला रहा सस्ता फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 7 FE, खास फीचर्स लीक

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के खास स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को कंपनी किफायती दाम में पेश करेगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 03, 2025, 12:30 PM (IST)

Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को काफी पसंद किया जाता है। पिछले काफी समय से आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी एक किफायती फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने पर काम कर रही है। Samsung Galaxy Z Flip 7 FE को सस्ते फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इसे हफ्ते की शुरुआत में इस फोन के रेंडर्स लीक हुए थे। इससे डिजाइन का खुलासा हो गया था। अब GalaxyClub ने एक नई रिपोर्ट में फ्लिप फोन के फेन एडिशन के खास स्पेसिफिकेशन जैसे चिपसेट और कैमरा का खुलासा कर दिया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

Samsung Galaxy Z Flip 7 FE Specs

GalaxyClub की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो Samsung Galaxy Z Flip 7 FE स्मार्टफोन को Exynos 2400e चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM जैसे कई दमदार फीचर्स मिलेंगे। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple टेस्ट कर रहा 200MP कैमरा सेंसर, लीक में हुआ खुलासा

सैमसंग ने पहले इस चिप का यूज गैलेक्सी S24 FE में भी किया था। यह जानकारी यूरोपीय एडिशन से संबंधित है, जिसका मॉडल नंबर SM-F761B है। यह कन्फर्म नहीं है कि अमेरिकी एडिशन में वही प्रोसेसर होगा या कोई अलग। और पढें: Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

कैसा होगा कैमरा सेटअप?

इसके अलावा, रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy Z Flip FE स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 12MP का मेन कैमरा और 10MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन के फ्रंट में 10MP का कैमरा मिलेगा।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि Z Flip 7 FE, Z Flip 5 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जिसे नए चिपसेट के साथ अपग्रेड किया गया है। अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि डिवाइस में Flip 5 की तरह ही 3,700mAh की बैटरी होगी या नहीं। स्मार्टफोन के सटीक स्पेसिफिकेशन और कीमत तो लॉन्चिंग के दौरान ही पता चलेंगे। उम्मीद है कि कंपनी जल्द इससे संबंधित जानकारियां शेयर कर सकती हैं। साथ ही, लॉन्च डेट भी अनाउंस कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।