Samsung लवर्स के लिए बुरी खबर, Galaxy S26 Ultra में नहीं मिलेगी 65W फास्ट चार्जिंग!

Samsung Galaxy S26 Ultra की चार्जिंग से जुड़ी डिटेल सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि फोन में 65W की बजाय 60W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

Published By: ajay verma | Published: Jul 30, 2025, 09:42 AM (IST)

Samsung Galaxy S26 Series पिछले कई दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस अपकमिंग लाइनअप में आने वाले स्मार्टफोन से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। इस कड़ी में एक और नई रिपोर्ट आई है। इससे Samsung Galaxy S26 Ultra की चार्जिंग से जुड़ी डिटेल मिली है। इससे पहले फोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन रिवील हुए थे। और पढें: Samsung Galaxy A37 Review: क्या प्रीमियम डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस में भी है बेस्ट, जानें यहां

नहीं मिलेगी 65W फास्ट चार्जिंग

GSMArena ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि हाल ही में एक लीक में Samsung Galaxy S26 Ultra में 65W फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने की बात कही गई थी, लेकिन टिप्स्टर Erencan Yılmaz अपने ट्वीट में One UI 8 में पाए गए कोड के आधार पर बनी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यदि यह जानकारी सही होती है, तो अपकमिंग फोन में 60W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इससे डिवाइस तेजी से चार्ज हो जाएगा। और पढें: 17000 रुपए से कम में खरीदें ये 7 जबरदस्त फ्रिज, गर्मी में ठंडक का सस्ता जुगाड़

बेशक यह अंतर ज्यादा नहीं है, मगर 45W से कही बेहतर है। पिछली लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा में 5000 की बजाय 5500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यह Samsung Galaxy S25 Ultra से बढ़ी होगी। इसके अलावा, अपकमिंग फोन में 200MP का कैमरा दिया जा सकता है। हैंडसेट में AMOLED डिस्प्ले और इमेज एडिटर जैसे AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

कब होगा लॉन्च

सैमसंग की अपकमिंग गैलेक्सी एस26 सीरीज को अगले साल ग्लोबल बाजार में उतारा जाएगा। इसकी कीमत प्रीमियम रेंज रखी जाएगी। इसका मुकाबला Apple से होगा।

इस फोन से उठा पर्दा

बता दें कि कोरियन कंपनी सैमसंग ने इस महीने के मध्य में Samsung Galaxy F36 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,499 रुपये है। इस डिवाइस में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-U डिस्प्ले है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus+ ग्लास लगा है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट, Mali-G68 MP5 GPU, 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।