Samsung Galaxy S26 Ultra के साथ मिलेगा 60W का चार्जर! लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy S26 Ultra नए साल में आने वाला फ्लैगशिप फोन है। इस डिवाइस से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। अब अपकमिंग फोन को 3C और IMDA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

Published By: ajay verma
Published: Dec 12, 2025, 12:35 PM (IST)

Samsung Galaxy S26 Series पिछले कई महीनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस अपकमिंग सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। इनसे फोन्स की लॉन्चिंग से डिटेल मिली है। साथ ही, संभावित फीचर्स का पता चला है। इस कड़ी में एक और रिपोर्ट आई है। इससे गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा की लिस्टिंग रिवील हुई है। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्‍ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन

लॉन्च से पहले यहां हुआ लिस्ट

ब्लॉगर Anvin (@ZionsAnvin) के अनुसार, सैमसंग के अपकमिंग फोन Samsung Galaxy S26 Ultra को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग की मानें, तो फोन का मॉडल नंबर SM-S9480 है। इसे 60W क्षमता वाले फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकेगा। हालांकि, इस लिस्टिंग से यह साफ नहीं हुआ है कि डिवाइस के साथ चार्ज मिलेगा या नहीं। और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

चीन की 3सी वेबसाइट के अलावा अपकमिंग स्मार्टफोन को सिंगापुर की IMDA पर भी देखा गया है। यहां यह फोन SM-S948B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है, लेकिन इस लिस्टिंग से फोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

पुरानी मीडिया रिपोर्ट और लीक्स के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए फोन में 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है।

इस अपकमिंग स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200MP के साथ-साथ 12MP का टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इसमें अन्य डिवाइस की तरह वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत ?

कोरियन टेक जाइंट सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एस 26 सीरीज की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इसे जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 75 से 80 हजार के आसपास रखी जा सकती है। इसके आने से OPPO और Vivo जैसी कंपनियों के फोन्स को जोरदार टक्कर मिलेगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।