Samsung Galaxy S26 Series में आएगा ये खास AI फीचर, लीक में हुआ खुलासा

Samsung Galaxy S26 Series को लेकर नए लीक सामने आए हैं, जिनमें खास AI फीचर्स की जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सैमसंग ऑन-डिवाइस AI, तेज इमेज जनरेशन और बेहतर प्राइवेसी पर बड़ा फोकस कर रही है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 05, 2026, 11:51 AM (IST)

Samsung अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S26 को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सीरीज फरवरी के चौथे हफ्ते में लॉन्च की जा सकती है और इसकी बिक्री मार्च से शुरू होगी। इस लाइनअप में तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है, Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra, अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक जानकारी और टिप्स से पता चलता है कि इस बार Samsung AI फीचर्स पर खास फोकस करने वाली है। और पढें: Samsung Galaxy S26 Review: कॉम्पेक्ट डिजाइन और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस का बेहतरीन मेल, यहां पड़ गया कमजोर

मिल सकता है ये खास AI फीचर

एक मशहूर टिप्स्टर Ice Universe के अनुसार, सैमसंग ने दक्षिण कोरिया की AI कंपनी Nota AI के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत एक नया AI इमेज जनरेशन टूल EdgeFusion डेवलप किया जा रहा है। दावा किया गया है कि यह फीचर Galaxy S26 Series के सभी मॉडल्स में मिलेगा। EdgeFusion की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह ऑन-डिवाइस काम करेगा, यानी यूजर को क्लाउड पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कहा जा रहा है कि यह फीचर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए एक सेकंड से भी कम समय में इमेज जनरेट कर सकेगा। और पढें: Samsung Galaxy S26 Series हुई सस्ती, कौन-सा मॉडल कहां से खरीदना रहेगा सबसे फायदेमंद? जानें यहां

ऑन-डिवाइस AI इमेज जनरेशन यूजर्स के फायदे

EdgeFusion के जरिए सैमसंग यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और क्रिएटिव एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है। ऑन-डिवाइस AI होने से न सिर्फ स्पीड तेज होगी, बल्कि प्राइवेसी भी बेहतर रहेगी, क्योंकि डेटा बाहर सर्वर पर नहीं जाएगा। यह कदम सैमसंग की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें कंपनी फोन के अंदर ही AI प्रोसेसिंग को मजबूत करना चाहती है। आने वाले समय में यह फीचर कंटेंट क्रिएटर्स और आम यूजर्स दोनों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। और पढें: OPPO Find X9 पर 13000 की छूट, Vivo-Samsung फोन्स पर भी मिल रहा फाडू डिस्काउंट, चेक करें गजब ऑफर

Samsung का नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर

AI फीचर्स के साथ-साथ सैमसंग ने हाल ही में एक नया प्राइवेसी स्क्रीन फीचर भी टीज किया है, जो Galaxy S26 Series के साथ लॉन्च हो सकता है। यह फीचर 'शोल्डर सर्फिंग' को रोकने में मदद करेगा, यानी फोन की स्क्रीन सिर्फ सामने से देखने पर ही साफ दिखेगी, बगल में खड़े लोग स्क्रीन का कंटेंट नहीं देख पाएंगे। कंपनी के अनुसार, यूजर यह भी तय कर सकेंगे कि यह फीचर किस ऐप में और कब एक्टिव हो। माना जा रहा है कि Galaxy S26 Series को 25 फरवरी को Galaxy Unpacked इवेंट में पेश किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।