Samsung Galaxy M17 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा 50MP कैमरा

Samsung Galaxy M17 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 50MP कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आने वाला है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Oct 06, 2025, 03:27 PM (IST)

Samsung Galaxy M17 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट फोन है, जो कि पिछले काफी समय से लीक्स में बना हुआ था। यह फोन Samsung Galaxy M16 5G फोन का अपग्रेडेड वर्जन होगा। अब फाइनली कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स भी रिवील किए हैं। इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह

Samsung India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Samsung Galaxy M17 5G फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Samsung Galaxy M17 5G Specs

कंपनी ने इस फोन के कई फीचर्स लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिए हैं। यह फोन 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाला है। डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दी जाएगी। इसके अलावा, पानी से बचाव के लिए फोन में IP54 रेटिंग भी मिलेगी। इस फोन में कई AI फीचर्स दिए जाएंगे, जिसके Circle to Search जैसे फीचर्स Google Gemini Live के जरिए मिलेंगे। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस सेटअप में यूजर्स को 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें Moonlight Silver और Sapphire Black कलर ऑप्शन शामिल है।

Samsung Galaxy M16 5G

Samsung Galaxy M16 5G को कंपनी ने 12499 रुपये की कीमत में पेश किया है, जिसमें फोन का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरज की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज 15,499 रुपये में आया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।