comscore

Samsung Galaxy F55 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, ऑफिशियल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy F55 5G सपोर्ट पेज लाइव हो गया है। फोन के मॉडल नंबर का खुलासा भी लॉन्च से पहले हो चुका है। इसे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा। फोन के स्पेसिफिकेशन की डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 19, 2024, 01:07 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Samsung Galaxy F55 5G भारत में जल्द लॉन्च होगा।
  • कंपनी एम सीरीज में भी एक नया फोन लाने वाली है।
  • स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung Galaxy F Series में एक और नया स्मार्टफोन आने वाला है। Samsung Galaxy F55 5G की लॉन्चिंग को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं और अब कंपनी ने इसका सपोर्ट पेज भी ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है। सपोर्ट पेज भारत में फोन की जल्द लॉन्चिंग की ओर इशारा कर रहा है। लिस्टिंग में फोन के बारे में कुछ जानकारी भी सामने आई है। स्मार्टफोन की डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें। news और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra फोन 9000 रुपये सस्ता खरीदें, सेल शुरू होने से पहले यहां से सस्ते में खरीदें

Samsung Galaxy F55 5G support page live

Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन को भारत और बंग्लादेश की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, सपोर्ट पेज में फोन के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। MySmartprice की रिपोर्ट के अनुसार, सपोर्ट पेज पर स्मार्टफोन को SM-E556B/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। news और पढें: Samsung Galaxy M17e 5G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगी 6000mAh बैटरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन को Samsung Galaxy F54 5G के सक्सेसर के तौर पर लाया जाएगा, जिसे पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। फोन को कई अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

लॉन्चिंग से पहले फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। इसमें Indian BIS और WiFi Alliance शामिल है। सर्टिफिकेशन में भी फोन की डिटेल सामने नहीं आई है।

गैलेक्सी एम सीरीज में भी आ रहा नया फोन

Galaxy F55 के अलावा, सैमसंग एम सीरीज के एक अन्य स्मार्टफोन Galaxy M55 5G फोन को Geekbench database और Bluetooth SIG समेत कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

लिस्टिंग में बताया गया है कि अपकमिंग एम सीरीज के स्मार्टफोन्स को Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। उम्मीद है कि यही चिटसेट कंपनी Galaxy F55 5G में भी दे सकती है। सैमसंग जल्द इन दोनों स्मार्टफोन के खास स्पेसिफिकेशन रिवील कर सकती है। साथ ही, लॉन्च डेट भी जल्द अनाउंस की जा सकती है।