लॉन्च से पहले Samsung Galaxy A57 यहां हुआ लिस्ट, 12GB रैम के साथ मिलेगा Exynos प्रोसेसर

Samsung Galaxy A57 को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस बीच अपकमिंग फोन को Geekbench पर देखा गया है। यहां से फोन में मिलने वाले प्रोसेसर, रैम और ओएस की जानकारी मिली है।

Published By: ajay verma | Published: Nov 22, 2025, 11:09 AM (IST)

Samsung ने इस साल मार्च में Samsung Galaxy A56 से पर्दा उठाया था। अब A-सीरीज में इस फोन का सक्सेसर Samsung Galaxy A57 आने वाला है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को पॉपुलर सर्टिफिकेशन साइट Geekbench पर देखा गया है, जहां से चिपसेट, रैम और ओएस का पता चला है। साथ ही, कोर प्वाइंट भी मिले हैं। आइए नीचे जानते हैं विस्तार से... और पढें: Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

जीएसएम एरिना ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Samsung Galaxy A57 फोन Geekbench पर मौजूद है। लिस्टिंग के अनुसार, इस अपकमिंग स्मार्टफोन को सिंगल कोर में 1,311 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 4,347 प्वाइंट मिले हैं। अब स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो स्मार्टफोन में 12GB रैम दी जाएगी। इसमें 2.91GHz क्लॉक स्पीड वाला Exynos 1680 प्रोसेसर मिल सकता है। और पढें: Smartphones Launching This Week in India: Samsung Galaxy A57 5G से लेकर Redmi 15A 5G तक, इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये फोन

यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा, गीकबेंच की लिस्टिंग से किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: लॉन्च से पहले लीक हुईं Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमत और कैमरा फीचर्स, जानें क्या होगा खास

कितनी होगी कीमत ?

कोरियन टेक कंपनी सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी ए57 की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इस फोन की कीमत 30 से 35 हजार के बीच रखी जा सकती है। यह ग्राहकों के लिए कई कलर में अवेलेबल होगा।

Samsung Galaxy M36 5G

इस साल जून में लॉन्च हुए Samsung Galaxy M36 5G की बात करें, तो यह डिवाइस 17,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर अवेलेबल है। इस फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर और 256 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोटो क्लिक करने के लिए हैंडसेट में 50MP का कैमरा और 13एमपी का सेल्फी कैमरा मिलता है।

इस 5जी स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। वहीं, यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।