क्या Samsung Galaxy S25 Edge के बाद नहीं आएगा S26 Edge? वजह आई सामने
क्या Samsung Galaxy S26 Edge आखिरकार नहीं आएगा, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung ने अपने Ultra-slim S26 Edge मॉडल को रद्द कर दिया है। S25 Edge की उम्मीद के मुताबिक बिक्री न होने के कारण कंपनी अब S26 Plus और बाकी वेरिएंट्स पर ध्यान देगी। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Oct 16, 2025, 04:44 PM (IST) | Edited: Oct 16, 2025, 04:46 PM (IST)
Samsung अपना अगला फोन Galaxy S26 Edge नहीं बनाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने ऐसा इसलिए तय किया क्योंकि S25 Edge की बिक्री ठीक से नहीं हुई। अब Samsung S26 Edge की बजाय S26 Plus वेरिएंट पर ध्यान देगी, जो अगले साल आएगा। S25 Edge इस साल आया था और यह बहुत पतला और हल्का फोन था, साथ ही इसमें हाई-एंड फीचर्स भी थे, लेकिन ग्राहकों को यह फोन उतना पसंद नहीं आया जितना उम्मीद थी।
S25 Edge क्यों फ्लॉप हुआ?
Samsung ने S25 Edge के साथ बड़ा कदम उठाया था। यह फोन बहुत पतला होने के बावजूद फ्लैगशिप फीचर्स वाला था। जब iPhone Air आया तब उम्मीद थी कि Samsung अपने Ultra-slim Edge मॉडल को और बेहतर बनाएगी, लेकिन अब खबरें हैं कि कंपनी ने S26 Edge लॉन्च करने का प्लान ही रद्द कर दिया है। कोरियाई मीडिया Newspim के अनुसार, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भी बता दिया है कि Edge सीरीज आगे नहीं बढ़ेगी। S25 Edge का प्रोडक्शन सिर्फ तब तक होगा जब तक स्टॉक खत्म नहीं हो जाता।
S25 Edge की बिक्री कितनी रही?
S25 Edge की बिक्री उम्मीद जितनी नहीं रही। Hana Investment & Securities के डेटा के मुताबिक, अगस्त तक केवल 1.31 मिलियन फोन बिके। इसके मुकाबले S25, S25 Plus और S25 Ultra की बिक्री 8.28 मिलियन, 5.05 मिलियन और 12.18 मिलियन यूनिट्स हुई, S25 Edge मई में आया यानी बाकी S सीरीज के लॉन्च के कई महीने बाद।
S26 Edge की जगह अब क्या आएगा?
अब Samsung S26 Edge की जगह S26 Plus लॉन्च होगा। पहले खबर थी कि S26 Edge आएगा, लेकिन अब कंपनी ने Plus मॉडल पर काम फिर से शुरू कर दिया है। अंदाजा है कि S26 Plus, S26 Pro और S26 Ultra एक साथ लॉन्च होंगे। इस बार बेस मॉडल को S26 Pro कहा जा सकता है। जो लोग बहुत पतला फोन चाहते हैं, उनके लिए अभी सिर्फ iPhone Air ही ऑप्शन है। इस फैसले से साफ हो गया है कि Samsung फिलहाल स्लिम फ्लैगशिप Edge लाइन वापस नहीं लाएगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।