Samsung Galaxy S26 Ultra के ये 5 शानदार फीचर्स रोजमर्रा की लाइफ में आएंगे बेहद काम
Samsung Galaxy S26 series को हाल ही में लॉन्च किया गया है और इस बार कंपनी ने खासतौर पर AI फीचर्स पर जोर दिया है। ये स्मार्टफोन सिर्फ स्टाइलिश नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए बनाए गए हैं। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 26, 2026, 12:23 PM (IST)
Samsung Galaxy S26 series को हाल ही में Unpacked 2026 इवेंट में लॉन्च किया गया और इस बार कंपनी ने सिर्फ डिजाइन या कैमरा पर ही नहीं, बल्कि AI फीचर्स पर खास फोकस किया है। Samsung का कहना है कि ये नए AI टूल्स दिखावे के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए बनाए गए हैं। अब फोन समय पर रिमाइंडर देगा, कॉल के दौरान स्कैम से बचाएगा और प्राइवेसी का भी ध्यान रखेगा। Galaxy S26 सीरीज Samsung की तीसरी AI-Focused स्मार्टफोन लाइनअप है। आइए जानते हैं Galaxy S26 सीरीज के 5 शानदार फीचर्स...
Circle to Search फीचर हुआ अपग्रेड
Circle to Search फीचर को भी अपग्रेड किया गया है। अब आप किसी फोटो में एक साथ कई चीजों को सर्कल करके उनके बारे में जानकारी पा सकते हैं, जैसे अगर फोटो में किसी ने कपड़े, जूते और घड़ी पहनी है, तो आप एक साथ सबकी जानकारी सर्च कर सकते हैं।
Privacy Display का खास फीचर
Samsung Galaxy S26 Ultra में एक खास Privacy Display दी गई है। यह स्क्रीन के देखने का एंगल कम कर देती है, जिससे आपके बगल में बैठा व्यक्ति आपकी स्क्रीन साफ नहीं देख पाएगा, खासकर पब्लिक प्लेस में बैंकिंग ऐप, ईमेल या जरूरी डॉक्युमेंट देखते समय यह फीचर बहुत काम आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए अलग से स्क्रीन गार्ड लगाने की जरूरत नहीं है।
Bixby को और बेहतर बना दिया
Samsung ने Bixby को और बेहतर बना दिया है। अब आप उससे इंसानों की तरह सामान्य भाषा में बात कर सकते हैं। पहले जहां सही कमांड बोलना जरूरी होता था, अब आप साधारण तरीके से बोलकर भी फोन की सेटिंग बदल सकते हैं या काम करवा सकते हैं।
कॉल के दौरान इनबिल्ट Scam Detection
Samsung ने Google के साथ मिलकर फोन ऐप में Scam Detection फीचर जोड़ा है। यह AI कॉल के दौरान बातचीत को समझकर शक होने पर तुरंत आवाज और वाइब्रेशन से अलर्ट देता है। खास बात यह है कि यह पूरा प्रोसेस फोन के अंदर ही होता है, यानी आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है।
Now Brief अब और ज्यादा हुआ स्मार्ट
Samsung ने Now Brief फीचर को पहले से ज्यादा एक्टिव और पर्सनल बना दिया है। अब यह आपके रोज के काम, मीटिंग, ट्रैवल प्लान या रेस्टोरेंट बुकिंग जैसी जरूरी चीजों की याद अपने आप दिला देता है। यह AI आपके फोन की एक्टिविटी को समझकर सही समय पर नोटिफिकेशन देता है, जिससे आपको बार-बार कैलेंडर या ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।