पहले Fold फोन और Flip स्मार्टफोन और अब 2023 में Samsung ला रहा है Tri-Fold हैंडसेट

Samsung इस साल Tri-Fold Phone वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इससे पहले कंपनी Fold और Flip स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है। आइए जानते हैं क्या है कंपनी की तैयारी।

Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 25, 2023, 09:52 AM (IST)

हाइलाइट

  • Samsung इस साल लॉन्च कर सकता है Tri-Fold Phone
  • ट्राई नाम का यह फोल्ड फोन दो बार फोल्ड किया जा सकेगा।
  • इसमें एक नहीं बल्कि दो हिंज का इस्तेमाल किया जाएगा।

Samsung फोल्ड स्मार्टफोन सेगमेंट का एक लोकप्रिय ब्रांड हैं। साल 2018 में कंपनी ने अपना लेटेस्ट फोल्ड सेगमेंट का स्मार्टफोन पेश किया था, हालांकि अभी भी Apple और Google जैसे ब्रांड अपने फोल्ड स्मार्टफोन को लॉन्च नहीं कर पाए हैं। अब सैमसंग अन्य कंपनियों से और एकदम आगे निकलने जा रहा है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, कोरियाई कंपनी तीन फोल्ड वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया है कि यह नेक्स्ट लेवल का फोल्ड स्मार्टफोन होगा। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 5 का कैमरा सेटअप रिवील, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां

दरअसल, टिप्स्टर योगेश बरार ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर Tweet करके जानकारी दी है। यह ट्राई फोल्ड स्मार्टफोन साल 2023 में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ लॉन्च हो सकता है। हालांकि अभी हम इस तरह की लीक्स की पुष्टि नहीं करते हैं क्योंकि इससे पहले भी ट्राई फोल्ड को लेकर जानकारी सामने आई थीं, जिन्हें बाद में कंपनी ने झूठा बता दिया था। और पढें: Tecno का पहला Foldable Phone लॉन्च, ये है Dimensity 9000+ चिपसेट वाला दुनिया का पहला फोल्ड फोन

Fold Smartphone के फायदे

फोल्ड स्मार्टफोन के फायदों की बात करें तो यह एक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाली डिस्प्ले दी जाती है, जिसमें हिंज का उपयोग किया जाता है। फोल्ड होने की वजह से एक बड़ी स्क्रीन वाले फोन को आसानी से पॉकेट में रखा जा सकता है और इसे कैरी करना बहुत ही आसान है।

टिप्स्टर ने ट्वीट किया

2020 में भी आ चुकी है ट्राई फोल्ड की जानकारी

सैमसंग के ट्राई फोल्ड वाले कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन की जानकारी साल 2020 में सामने आ चुकी है। कंपनी ने इसके लिए शुरुआती चरण में एक पेटेंट फाइल किया था। इसके साथ ही डिस्प्ले में तीन डिस्प्ले भी दिखाए जा चुके हैं और इस डिजाइन को उस साल MWC में भी शोकेश किया जा चुका है।

एक नहीं दो हिंज मिलेंगे

पेटेंट से पता चला था कि इस डिवाइस में एक नहीं बल्कि दो हिंज का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एक हिंज इनवर्ड और एक आउटवर्ड है। यह फोन हाफ फोल्ड पर अंग्रेजी से शब्द Z shape में नजर आएगा। इसमें स्क्रीन को तीन पार्ट्स में इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि अभी इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन को लेकर बहुत सी जानकारी आना बाकी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।