comscore

Redmi Note 12 Turbo 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 64MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

Redmi Note 12 Turbo 5G स्मार्टफोन ने चीनी बाजार में दस्तक दे दी है। यह डिवाइस Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट के साथ आता है। इसके अलावा, मोबाइल में ओएलईडी डिस्प्ले और तीन कैमरे मिलते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 28, 2023, 06:16 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Redmi Note 12 Turbo 5G लॉन्च हो गया है।
  • इस पहला डिवाइस है, जो Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ आया है।
  • इस फोन में ओएलईडी डिस्प्ले और 64MP कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Xiaomi ने नोट 12 सीरीज के नए डिवाइस Redmi Note 12 Turbo 5G को चीन में लॉन्च कर दिया है। यह दुनिया का पहला फोन है, जो क्वालकॉम के Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा, मोबाइल फोन में 64MP कैमरा से लेकर 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बड़ी बैटरी तक मिलती है। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं फोन के फीचर और कीमत के बारे में… news और पढें: Xiaomi Civi 6 को लेकर बड़ा खुलासा, जल्द हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा

Redmi Note 12 Turbo 5G में मिलते हैं ये स्पेसिफिकेशन

  • OLED डिस्प्ले
  • Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट
  • 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 12MP सेल्फी कैमरा
  • 5000mAh की बैटरी
  • 67W फास्ट चार्जिंग
  • Android 13

शाओमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन 6.67 के फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले से लैस है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93.45 प्रतिशत है। इसकी स्क्रीन को Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिला है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम का Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर, LPDDR5 RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह मोबाइल Android 13 बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। news और पढें: लॉन्च से पहले Xiaomi 18 की इमेज आई सामने, डिजाइन हुआ रिवील

कैमरा डिटेल

रेडमी पोर्टफोलियो के नए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन सेंसर 64MP का है। इसके अलावा, फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। जबकि सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा दिया गया है। news और पढें: Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक, महंगाई में iPhone 17 को देंगे टक्कर

बैटरी और अन्य फीचर

Redmi Note 12 Turbo में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm हेडफोन जैक, NFC, वाई-फाई, ब्लूटूथ और USB टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी रखी गई है नए फोन की कीमत ?

कंपनी ने Redmi Note 12 Turbo 5G को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसके पहले 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 23,880 रुपये) और दूसरे 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,099 चीनी युआन (करीब 25,100 रुपये) है। वहीं, इसके टॉप मॉडल 16GB RAM+1TB स्टोरेज को 2,799 चीनी युआन (करीब 33,450 रुपये) में खरीदा जा सकता है।