Redmi A7 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6300mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब
Redmi A7 Pro स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन को आप Amazon के जरिए खरीद सकेंगे। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Apr 06, 2026, 01:10 PM (IST)
Redmi A7 Pro स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होने वाला है। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इसके अलावा, फोन में 6300mAh की जंबो बैटरी मिलेगी। फोन में 32MP कैमरा मिलने वाला है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
Redmi A7 Pro India launch date
कंपनी ने Redmi A7 Pro स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट के जरिए फोन के फीचर्स रिवील हो चुके हैं। फीचर्स के साथ फोन का लुक भी सामने आ चुका है। फोन के बैक पर कैप्सूल आकार का कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें दो सर्कुलर रिंग मौजूद है। वहीं, LED फ्लैश को बाहर स्थित किया गया है। इसके साथ फोन के बॉटम किनारे पर Redmi 5G की ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
फोन के फीचर्स की बात करें, तो रेडमी का अपकमिंग फोन Octa Core 5G प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इसके अलावा, फोन में 6300mAh की जंबो बैटरी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP का डुअल AI कैमरा मिलेगा।
Redmi A7 Pro Features
भारत से पहले यह फोन ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया जा चुका है। ग्लोबल वेरिएंट के फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है। फोन में कंपनी ने 4GB RAM व 128GB स्टोरेज दी है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13Mp का प्राइमरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।