Redmi 12 की सेल Amazon पर होगी उपलब्ध, लॉन्च से पहले लिस्टिंग हुई लाइव

Redmi 12 स्मार्टफोन भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा। वहीं, अब फोन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी साफ हो गई है। इस फोन की सेल भारत में Amazon India पर उपलब्ध होगी।

Published By: Manisha | Published: Jul 12, 2023, 07:45 PM (IST)

हाइलाइट

  • Redmi 12 फोन भारत से पहले थाईलैंड में हो चुका है लॉन्च
  • फोन में मिलेगा क्रिस्टल ग्लास डिजाइन
  • भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा रेडमी 12 फोन

Redmi 12 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट हाल ही में कंफर्म की गई है। यह फोन भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले अब यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग से फोन की उपलब्धता की जानकारी मिलती है। लॉन्च के बाद इस फोन की सेल अमेजन इंडिया पर उपलब्ध होगी। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो भारत से पहले यह फोन थाईलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में भी यह फोन थाईलैंड वेरिएंट के फीचर्स के साथ आ सकता है। इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन की बैटरी 5000mAh की होगी। और पढें: Amazon Deal on Smartphones under 12000: खरीदना है नया 5G स्मार्टफोन, 12 हजार से कम में मिल रहे ये ऑप्शन

Xiaomi ने हाल ही में कंफर्म किया है कि Redmi 12 स्मार्टफोन भारत में 1 अगस्त को लॉन्च होगा। वहीं, अब फोन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी भी साफ हो गई है। इस फोन की सेल भारत में Amazon India पर उपलब्ध होगी। लॉन्च से पहले फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है। अमेजन लिस्टिंग की मानें, तो रेडमी 12 फोन क्रिस्टल ग्लास डिजाइन के साथ 1 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। और पढें: Raksha Bandhan Sale: इस रक्षाबंधन बहन को गिफ्ट करें नया स्मार्टफोन, Amazon लाया स्पेशल ऑफर

फिलहाल फोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी रिवील नहीं की गई है। हालांकि, अमेजन लिस्टिंग 13 जुलाई, 18 जुलाई, 22 जुलाई, व24 जुलाई को फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी रिवील करने वाली है। और पढें: 5G Mobile Phones Under 12000: सस्ते में खरीदना है नया 5G फोन? 12 हजार से कम में मिलेंगे ये ऑप्शन

Redmi 12 स्पेसिफिकेशन

जैसे कि हमने बताया फोन भारत से पहले थाईलैंड में लॉन्च हो चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारतीय वेरिएंट भी थाईलैंड वाले वेरिएंट के समान फीचर्स के साथ दस्तक देगा। थाईलैंड वेरिएंट के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 6.79 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजलूशन 1080 X 2400 पिक्सल है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G88 प्रोसेसर से लैस होगा।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन लेंस 50MP का है, जबकि सेटअप में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मौजूद है।

शाओमी ने इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं।

कीमत

थाईलैंड में Redmi 12 को TB 5,299 (लगभग 12,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 10 हजार से 15 हजार के बीच हो सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।