Amazon Deal on Smartphones under 12000: खरीदना है नया 5G स्मार्टफोन, 12 हजार से कम में मिल रहे ये ऑप्शन
Amazon Deal on Smartphones under 12000: अगर आप 12000 रुपये से कम की कीमत में नया 5G फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो आपको Samsung, Redmi और Vivo के मिलेंगे ये शानदार ऑप्शन।
Published By: Manisha | Published: Aug 04, 2024, 09:43 AM (IST)
हाइलाइट
- 12000 रुपये से कम में खरीदें नया स्मार्टफोन
- Amazon पर तगड़ा डिस्काउंट
- सभी फोन में मिलेंगे तगड़े फीचर्स
Amazon Deal on Smartphones under 12000: 5G कनेक्टिविटी पाने के लिए हर कोई 5G स्मार्टफोन खरीदना जा चाह रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अमेजन सेल के दौरान 5G स्मार्टफोन्स की कीमत काफी कम हो गई है। इस वक्त आप अमेजन से 5G स्मार्टफोन को काफी सस्ते में खरीद सकेंगे। अगर आपका बजट 12,000 रुपये से कम का है, तो आपको Vivo, Samsung व Redmi जैसे ब्रांड्स के 5जी स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध मिलेंगे। इन स्मार्टफोन में आपको स्मूथ डिस्प्ले, दमदार परफोर्मेंस, शानदार कैमरा व बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यहां देखें 12,000 रुपये से कम में Amazon पर मिलने वाले कुछ शानदार ऑप्शन।
Vivo T3 Lite 5G
Vivo T3 Lite 5G स्मार्टफोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से आप 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस 5G स्मार्टफोन पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए 1250 रुपये का ऑफ मिल रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वीवो के फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony AI कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है।
Samsung Galaxy M15 5G
Samsung Galaxy M15 5G स्मार्टफोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से आप 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस 5G स्मार्टफोन पर HDFC बैंक कार्ड के जरिए 1000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग के फोन में 6.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।
Redmi 12 5G
Redmi 12 5G फोन के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 17.24 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ आपको 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।