स्मार्टफोन हैंग होने की टेंशन होगी खत्म, Realme ला रहा 24GB RAM वाला फोन!

OnePlus के बाद अब रियलमी भी यूजर्स के फोन हैंग होने की टेंशन को दूर करने के लिए बड़ी मैमोरी वाला हैंडसेट लाने की तैयारी कर रही है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 26, 2023, 02:38 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus के साथ-साथ रियलमी भी 24GB RAM वाला फोन लाने की तैयारी में है।
  • टिप्स्टर की जानकारी के लिए रियलमी 24GB RAM वाला फोन ला सकती है।
  • कंपनी ने अभी इस संबंध में जानकारी शेयर नहीं की है।

Realme के भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। कंपनी और भी धमाल फोन्स लॉन्च करने वाली है। हाल में आई लीक रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जिसमें 24GB RAM मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

इसके एक दिन के बाद ही अब नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वनप्लस ही केवल ऐसा ब्रांड नहीं है, जो हाई रैम कैपेसिटी वाला फोन लेकर आने की योजना में है। इसके अलावा, अब रियलमी भी 24GB RAM वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। इसके बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Samsung Galaxy M47 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme 24GB RAM स्मार्टफोन

लोकप्रिय टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, कंपनी 24GB RAM वाला स्मार्टफोन लाने की तौयारी में है। हालांकि, टिप्स्टर ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि इसमें कितनी फिजिकल या कितनी वर्चुअल रैम होगी। और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme P4R 5G की पहली सेल, मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus Group (Oppo, OnePlus और Realme) ने ज्यादा मैमोरी वाले फोन्स को लोकप्रिय बना दिया है। उनका कहना है कि इन कंपनियों के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को कम से कम 16GB RAM के साथ लाया जाएगा। वहीं, फोन्स के टॉप वेरिएंट में 24GB RAM दी जाएगी।

OnePlus के इस फोन में मिलेगी 24GB रैम

हाल में लोकप्रिय टिप्स्टर Digital Chatter ने बताया है कि OnePlus Ace 2 Pro फोन 24GB RAM के साथ आएगा। 24GB RAM के साथ आने वाल यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें LPDDR5x मैमोरी का यूज किया जाएगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन्स में 1TB स्टोरेज दिया जा सकता है।

पहले आई रिपोर्टंस में बताया गया था कि OnePlus Ace 2 Pro फोन Oppo Reno 10 Pro Plus का अधिक पावरफुल वर्जन होगा। इसमें Reno जैसे कई फीचर्स देखने को मिलेंगे।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Oppo Reno 10 Pro+ की तरहत 6.47 इंच का कर्व्ड ऐज OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Ace 2 Genshin Impact Limited Edition फोन को 18GB RAM के साथ पेश किया गया है। इसमें Snapdragon 8 Plus Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। आगे आने वाले समय में कंपनी इससे संबंधित अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।