Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन की आ गई लॉन्च डेट, मिलेगा यह पावरफुल प्रोसेसर

Realme Narzo N65 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 23, 2024, 11:18 AM (IST)

हाइलाइट

  • Realme Narzo N65 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है।

Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आ गई है। रियलमी नार्जो सीरीज के स्मार्टफोन्स को काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुए Realme C65 से काफी अलग होगा। आइये, इसके खास स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट जानते हैं। और पढें: 200MP कैमरा वाले सबसे धाकड़ स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखे लिस्ट

Realme Narzo N65 5G Launch Date in India

Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन 28 मई, 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने नार्जो सारीज में Narzo 70x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और पढें: 7000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पर मिल रही सुपर डील, 800 रुपये से कम महीना देकर अभी लाएं घर

पोस्टर में दिखी पहली झलक और पढें: OPPO Find X9 पर 13000 की छूट, Vivo-Samsung फोन्स पर भी मिल रहा फाडू डिस्काउंट, चेक करें गजब ऑफर

कंपनी द्नारा शेयर किए गए पोस्टर में अपकमिंग स्मार्टफोन का बैक साइड देखने को मिल रहा है। इससे पता चला है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। बैक साइड में रियलमी ने राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया है। इसमें फ्लैश भी दिया है। इसके अलावा, फोन के राइट साइड में पावर और आवाज कम या ज्यादा करने के लिए बटन दी गई है। उम्मीद है कि पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।

स्मार्टफोन के कन्फर्म फीचर्स

कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि यह MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। साथ ही, कंपनी ने यह भी बता दिया है कि फोन में IP54 रेटिंग मिली है। इसके अलावा, यह बेस्ट रेन वाटर स्मार्ट टॉर्च के साथ आएगा। फोन को गोल्डन कलर में लाया जाएगा।

अभी इस अपकमिंग फोन के बारे में इतनी जानकारी ही सामने आई है। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले समय में फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर सकती है।

कल लॉन्च हुआ रियलमी का यह फोन

कल कंपनी ने भारत में Realme GT 6 लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 12GB तक RAM के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह Amdroid 14 पर रन करता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।