Realme के फोन में मिलेगा iPhone 14 Pro जैसा डिस्प्ले, वीडियो से हुआ कंफर्म
Realme Narzo N55 के लॉन्च से पहले डिस्प्ले डिटेल सामने आई है। कंपनी की मानें, तो फोन में Apple के डायनामिक आइसलैंड से इंस्पायर्ड मिनी कप्सूल वाला डिस्प्ले दिया जाएगा।
Published By: ajay verma | Published: Apr 09, 2023, 12:52 PM (IST)
हाइलाइट
- Realme Narzo N55 में पंच-होल कटआउट डिजाइन होगा।
- मोबाइल फोन में मिनी-कप्सूल फीचर दिया जाएगा।
- रियलमी का यह डिवाइस 12 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।
Realme Narzo N55 स्मार्टफोन भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। लेकिन, लॉन्चिंग से ठीक पहले कंपनी ने अपकमिंग डिवाइस की डिस्प्ले डिटेल साझा की है। इससे पहले अगामी डिवाइस की माइक्रोसाइट अमेजन इंडिया पर एक्टिव हुई थी, जिससे फोन की बैटरी डिटेल सामने आई थी।
डायनामिक आइसलैंड जैसे फीचर के साथ आएगा फोन
रियलमी द्वारा शेयर की गई वीडियो को देखने से पता चला है कि अपकमिंग Realme Narzo N55 स्मार्टफोन के डिस्प्ले में पंच-होल कैमरा कटआउट होगा। इसमें मिनी-कप्सूल भी मिलेगा, जो कि Apple के डायनामिक आइसलैंड से इंस्पायर्ड है। इसके कैमरा कटआउट में यूजर्स को नोटिफिकेशन से लेकर बैटरी स्टेटस तक की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है।
इतने मिनट में चार्ज होगी Narzo N55 की बैटरी
माइक्रो-साइट से मिली जानकारी के अनुसार, नार्जो एन55 स्मार्टफोन में 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन की बैटरी केवल 29 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। लेकिन, लिस्टिंग से बैटरी के साइज का पता नहीं चला है।
मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन
अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो Realme Narzo N55 स्मार्टफोन कई रैम स्टोरेज में अवेलेबल होगा। इसमें 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।
इसके अलावा, मोबाइल फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी जाने की उम्मीद है।
हाल ही में लॉन्च हुआ यह मोबाइल फोन
आपको बता दें कि रियलमी ने इस महीने की शुरुआत में Realme GT Neo 5 SE को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 1999 चीनी युआन (लगभग 24,000 रुपये) है।
6.74 इंच डिस्प्ले वाले इस डिवाइस में Snapdragon 7+ Gen 2 चिपसेट दी गई है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस है।
बैटरी की बात करें, तो GT Neo 5 SE में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और हेडफोन जैक जैसे फीचर मिलते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।