Realme Narzo 80 Lite 5G की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म, 6000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च

Realme Narzo 80 Lite 5G फोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है। यह फोन Amazon पर लिस्ट हो चुका है। यहां जानें फोन के टॉप फीचर्स की डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jun 08, 2025, 11:01 AM (IST)

Realme Narzo 80 Lite 5G की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। यह इस सीरीज का तीसरा फोन होने वाला है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के तहत Realme Narzo 80 Pro 5G और Realme Narzo 80x 5G फोन को लॉन्च कर चुकी है। लेटेस्ट एडिशन रियलमी नार्जो 80 लाइट 5जी की बात करें, तो इस फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो चुकी है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन के कई फीचर्स कंफर्म हो गए हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: 007 First Light के बाद बड़ा बदलाव, अब Amazon बनाएगा नए James Bond गेम्स

Amazon पर Realme Narzo 80 Lite 5G को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इससे फोन की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म हो चुकी है। यह फोन भारत में जल्द लॉन्च होगा। फिलहाल, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट रिवील नहीं की है। और पढें: Realme P4R 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में होगा लॉन्च! डेट हो गई कंफर्म

Realme Narzo 80 Lite 5G Specs

जैसे कि हमने बताया अमेजन लिस्टिंग के जरिए फोन के कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। रियलमी का यह 5G फोन बड़ी बैटरी के साथ दस्तक देने वाला है। यह फोन 6000mAh की बैटरी के साथ दस्तक देगा। सिंगल चार्ज पर यह फोन दिनभर तक की यूसेज प्रोवाइड करेगा। इसके अलावा, 6000mAh बैटरी के साथ आने वाला यह फोन 7.94mm पतला होगा। इतना ही नहीं यह फोन पावर बैंक की तरह भी काम करेगा। इस फोन के साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिसके जरिए आप अन्य डिवाइस को चार्ज कर सकेंगे। और पढें: 10,000 रुपये से कम में मिल रहे दमदार Air Coolers, गर्मी हो जाएगी छूमंतर

Realme Narzo 80 Lite 5G Price in India (Rumoured)

पुरानी लीक रिपोर्ट में फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह फोन 10 हजार से कम की कीमत में दस्तक देने वाला है। फोन के 4GB RAM वाले ऑप्शन की कीमत 9,999 रुपये होगी। वहीं, 6GB RAM मॉडल की कीमत 11,999 रुपये हो सकती है।

Realme Narzo 80 Lite 5G leaks specs

लीक फीचर्स की बात करें, तो फोन crystal purple और onyx black कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।