Realme GT 7 Pro की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, इस महीने देगा बाजार में दस्तक
Realme GT 7 Pro ग्लोबल बाजार में आने वाला है। इसकी लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। लीक्स व रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन में क्वालकॉम का प्रोसेसर से लेकर 6500mAh तक की बैटरी दी जा सकती है।
Published By: ajay verma | Published: Oct 16, 2024, 12:01 PM (IST)
Realme GT 7 Pro की लॉन्चिंग की कंफर्म हो गई है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च ग्लोबल बाजार में एंट्री लेने वाला है। इस फोन में Qualcomm का पावरफुल प्रोसेसर, टेलीफोटो लेंस और एचडी डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही, हैंडसेट में फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दी जाएगी। बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रियलमी जीटी 6 और जीटी 6 टी को भारत समेत कई देशों में पेश किया था।
टीजर हुआ रिलीज
रियलमी के ओर से Realme GT 7 Pro का टीजर जारी किया गया है, जिससे पता चला है कि यह हैंडसेट इस महीने (अक्टूबर) लॉन्च होगा। कंपनी के वीपी Xu Qi ने कहा कि यह डिवाइस Snapdragon टॉप फ्लैगशिप चिप और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इससे आपको परफॉर्मेंस और इमेजिंग के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। इससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी। हालांकि, अभी तक जीटी 7 प्रो की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है।
ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन
पिछले लीक्स व रिपोर्ट्स की मानें, तो रियलमी जीटी 7 प्रो में 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज दी जाएगी। फोन में सैमसंग की माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।
फोटो सेक्शन पर आएं, तो इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया जाएगा। हैंडसेट में AI फीचर्स भी मिलेंगे।
कनेक्टिविटी
कंपनी अपने आने वाले स्मार्टफोन जीटी 7 प्रो में बेहतर व सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, डुअल सिम स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स देगी। यह फोन realmeUI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कितनी होगी कीमत
स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने अभी तक रियलमी जीटी 7 प्रो की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लीक्स व रिपोर्ट्स के अनुसार, हैंडसेट की कीमत 54,990 रुपये के आसपास रखी जा सकती है। यह फोन कई आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।