Realme GT 7 Pro अगले महीने होगा भारत में लॉन्च! मिलेगी 6500mAh बैटरी
Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होने वाला है। कंपनी फोन को चीन के साथ-साथ ग्लोबल और भारतीय बाजार में भी पेश करेगी। स्मार्टफोन के सभी फीचर्स का खुलासा हो गया है।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 18, 2024, 09:56 AM (IST)
Realme Gt 7 Pro स्मार्टफोन इस महीने के अंत में चीन में लॉन्च होने वाला है। स्मार्टफोन को ग्लोबली भी लॉन्च किया जाएगा। कुछ समय पहले कंपनी ने कन्फर्म किया था कि स्मार्टफोन ग्लोबल लॉन्चिंग इस साल के अंत में होगी। हालांकि, एक नई रिपोर्ट भारत समेत ग्लोबल मार्केट में इसकी जल्द लॉन्चिंग की ओर इशारा कर रही है। आइये, स्मार्टफोन के फीचर्स और भारत में इसकी लॉन्च डिटेल जानते हैं।
Realme GT 7 Pro India Launch
Smartprix की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Yogesh Brar ने रिवील किया है कि Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन Realme GT 7 Pro भारत में नवंबर यानी अगले महीने के मध्य में लॉन्च होगा। अगर ऐसा हुआ है कि इसका सीधा मुकाबला iQOO 13 से किया जाएगा। उम्मीद है कि iQOO 13 स्मार्टफोन दिसंबर की शुरुआत में भारतीय बाजार में एंट्री लेगी।
Realme Gt 7 Pro के सभी फीचर्स
लॉन्च से पहले ही कई रिपोर्ट्स में रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के सभी स्सेपिफिकेशन लीक हो गए हैं। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन में 6.78 इंच का कस्टम मेड Samsung AMOLED पैनल दिया जाएगा। इसका पिक्सल रेजलूशन 1.5k और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
यह अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ आने वाला एयरटेल का पहला स्मार्टफोन होगा। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन के बैक साइड में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50MP का पेरीस्कोप लेंस दिया जाएगा।
इसके अलावा, अपकमिंग स्मार्टफोन 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन Android 15 पर बेसड Realme UI 6 पर रन करेगा। वॉटर और डस्टे से सेफ्टी के लिए फोन में IP68 या IP69 रेटिंग मिलेगी। उम्मीद है कि कंपनी जल्द स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग डिटेल रिवील करेगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।