Realme GT 6T भारत में हुआ लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स, जानिए कीमत

Realme GT 6T को भारतीय बाजार में उतार दिया गया है। इससे Oppo और Vivo जैसे ब्रांड को कड़ी टक्कर मिलेगी। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 से लेकर 150W फास्ट चार्जिंग तक दी गई है।

Published By: ajay verma | Published: May 22, 2024, 12:59 PM (IST)

हाइलाइट

  • Realme GT 6T लॉन्च हो गया है
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7+ Gen 3 चिप दी गई है
  • इससे Oppo और Vivo जैसे ब्रांड को कड़ी टक्कर मिलेगी

Realme GT 6T भारत में लॉन्च हो गया है। यह GT लाइनअप का नया डिवाइस है, जिसे 2 साल बाद भारतीय बाजार में उतारा गया है। इसके प्रमुख फीचर की बात करें, तो स्मार्टफोन में क्वालकॉम की Snapdragon 7+ Gen 3 चिप दी गई है। इसमें डुअल LED लाइट मिलती हैं। डिवाइस में 120W सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस नए हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और कीमत डिटेल में जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें। और पढें: Realme GT 6T: इस दिन उठेगा दमदार स्मार्टफोन से पर्दा, मिलेंगे टॉप क्लास फीचर्स

Realme GT 6T: स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी जीटी 6टी में 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 120Hz है और इस पर सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 लगा है। बेहतर फंक्शनिंग के लिए स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन मिलता है। वहीं, यह मोबाइल फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। और पढें: Realme GT 6T फोन Amazon पर हुआ लिस्ट, दमदार प्रोसेसर के साथ जल्द लेगा एंट्री

कैमरा डिटेल

कंपनी ने रियलमी जीटी 6टी में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 50MP का है। इसके साथ ही सेटअप में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए हैंडसेट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

बैटरी

रियलमी जीटी 6टी में 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB-C पोर्ट मिलता है। इसका वजन 190 ग्राम है।

Realme GT 6T: कीमत

रियलमी जीटी 6टी को 8GB+128GB, 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 24,999 रुपये, 26,999 रुपये, 29,999 रुपये और 33,999 रुपये है। इसकी सेल अमेजन इंडिया (Amazon India) पर 29 मई से शुरू होगी। इस पर एक्सचेंज ऑफर के साथ 2000 रुपये की छूट भी मिलेगी।

Realme Buds Wireless 3 Neo

रियलमी जीटी 6टी के अलावा Realme Buds Wireless 3 Neo को भी लॉन्च किया गया है। इस नेकबैंड में 13.4mm के डायनेमिक बास ड्राइवर दिए गए हैं, जिससे हैवी साउंड मिलती है। इसमें AI Environmental Noise Cancellation भी मिलता है। इसके अलावा, नेकबैंड में गूगल फास्ट पेयर का भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी असल कीमत 1,299 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के साथ इसे 1,199 रुपये में खरीदा जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।