Realme ला रहा नया 5G स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार जबरदस्त फीचर्स

Realme जल्द पेरिस्कोप लेंस के साथ नया स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। इस डिवाइस का नाम Realme GT 5 Pro हो सकता है। इस फोन में दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 25, 2023, 03:35 PM (IST)

Realme ग्लोबल बाजार में Vivo, Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों को जोरदार टक्कर देने के लिए नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने इस डिवाइस का टीजर भी जारी कर दिया है। हालांकि, अभी तक डिवाइस का नाम का ऐलान नहीं किया गया है। अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह मोबाइल Realme GT 5 Pro हो सकता है। इस अपकमिंग फोन में 64MP कैमरा से लेकर जंबो बैटरी तक का सपोर्ट मिल सकता है। और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम

रियलमी द्वारा साझा किए गए टीजर को देखने से पता चला कि अपकमिंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इसमें पेरिस्कोप जूम लेंस शामिल होगा। इसके अलावा, फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, कंपनी ने भी अभी तक फोन के नाम या फीचर को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। और पढें: Realme Narzo 100x 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

ऐसे हो सकते हैं Realme GT 5 Pro के फीचर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो Realme GT 5 Pro में शानदार तस्वीरें क्लिक करने के लिए OIS सपोर्ट करने वाला 64MP का कैमरा लेंस दिया जाएगा, जो 3एक्स जूम करेगा। इसमें 2K रेजलूशन वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगा। हैंडसेट में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ-साथ 24GB रैम और 1TB स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा, फोन से जुड़े अन्य फीचर के बारे में कोई अपडेट नहीं मिली है। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

कितनी हो सकती है कीमत

Realme ने अभी तक जीटी 5 प्रो की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालियां लीक्स में दावा किया जा रहा है कि जीटी 5 प्रो की कीमत 60 हजार के आसपास रखी जा सकती है।

Realme GT 5 की डिटेल

बता दें कि रियलमी जीटी 5 स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 2,999 चीनी युआन (लगभग 34,091 रुपये) है। इस डिवाइस में 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसमें 24GB तक रैम दी गई है। इसके अलावा, मोबाइल में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा और अन्य डिटेल

रियलमी का यह मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर है। वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ ही फोन में 5,240mAh की बैटरी दी गई है, जो 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।