Realme 16 5G सेल्फी मिरर के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Realme 16 5G को भारत में पेश किया गया है। यह पहला फोन है, जो सेल्फी मिरर के साथ आता है। इससे शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकती हैं। इसके अलावा, फोन में एमोलेड डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Published By: ajay verma | Published: Apr 02, 2026, 12:31 PM (IST)
Realme 16 5G Launched in India: स्मार्टफोन मेकर रियलमी ने लंबे समय से खबरों में बने रियलमी 16 5जी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पहला डिवाइस है, जो सेल्फी मिरर (Selfie Mirror) के साथ आता है, जिससे आप बैक कैमरा से सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। फास्ट प्रोसेसिंग के लिए MediaTek का प्रोसेसर और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा, हैंडसेट में 7000mAh की बैटरी और AMOLED स्क्रीन मिलती है। इसे IP69 की रेटिंग भी दी गई है।
Realme 16 5G Specifications
सबसे पहले रियलमी 16 5जी में मिलने वाले सेल्फी मिरर की बात करें, तो कंपनी ने बैक-पैनल में कैमरे के बगल में छोटा-सा गोल आकार का शीशा लगाया है। इसमें आप खुद की छवी को देखकर सही पोजीशन में आकर रियर कैमरा से हाई क्वालिटी वाली सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटेनस 4200 निट्स और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी थिकनेस 8.1mm और वजन 183 ग्राम है। इसे IP69 की रेटिंग दी गई है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
प्रोसेसर
नए स्मार्टफोन में फास्ट वर्किंग व परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दी गई है। इस फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में वीसी कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जिससे डिवाइस जल्दी गर्म नहीं होता है।
कैमरा
रियलमी 16 5जी में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी लेंस है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसमें कैमरा फिल्टर्स भी मिलते हैं।
बैटरी और अन्य डिटेल
इस स्मार्टफोन में 7000mAh की जंबो बैटरी दी गई है, जो 60 वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस है। इसके साथ डिवाइस में 5जी, सिम कार्ड स्लॉट, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा मिलती है।
कितनी है कीमत ?
Realme 16 5G को 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज में उतारा गया है। इन तीनों की कीमतें क्रमश: 31,999 रुपये, 33,999 रुपये और 36,999 रुपये रखी गई है। यह Air Black और Air White कलर में अवेलेबल है। इसकी सेल 5 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर लाइव होगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।