Realme 15T भारत में हुआ लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरे के साथ मिलेगी 7000mAh की जंबो बैटरी

Realme 15T से पर्दा उठा दिया गया है। यह 5जी स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी से लैस है। इस हैंडसेट में 50MP का फ्रंट व बैक कैमरा दिया गया है। इसके साथ Mini Capsule फीचर भी मिलता है।

Published By: ajay verma | Published: Sep 02, 2025, 12:41 PM (IST)

Realme 15T launched: स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह रियलमी 15टी है, जो 15 सीरीज का हिस्सा है। इसमें एप्पल के डायनामिक आइलैंड की तरह काम करने वाला Mini Capsule मिलता है। इसमें एचडी स्क्रीन के साथ 256GB तक की स्टोरेज दी गई है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 7000mAh की है, जो सिंगल चार्ज में 24 घंटे से ज्यादा बैकअप देती है। और पढें: Realme C100x फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 15000 से कम

Realme 15T Specifications

रियलमी 15टी में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसको 2,160Hz PWM dimming और 10-बिट कलर का सपोर्ट दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 93 प्रतिशत है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 Max प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। इसके साथ Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। और पढें: Realme Narzo 100x 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

फोटो क्लिक करने के लिए रियलमी के इस स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसके जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। और पढें: Smartphone Price Hike: Vivo, Realme और Nothing स्मार्टफोन हो गए महंगे, 7000 रुपये तक बढ़ी कीमतें

बैटरी

यह 5जी स्मार्टफोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी फुल चार्ज में 25.3 घंटे का वीडियो, 128.4 घंटे का ऑडियो और 13 घंटे का गेमिंग बैकअप टाइम प्रदान करती है। पानी से बचाव के लिए फोन को IP69 की रेटिंग दी गई है। साथ ही, Mini Capsule फीचर भी मिलता है, जो Apple के Dynamic Island फीचर की तरह काम करता है।

Realme 15T Price in India

रियलमी 15टी स्मार्टफोन को तीन शानदार कलर Flowing Silver, Silk Blue और Suit Titanium में लाया गया है। इसके साथ डिवाइस को तीन स्टोरेज ऑप्शन में 8GB+128GB, 8GB+256GB व 12GB+256GB में पेश किया गया है। इनकी कीमतें क्रमश: 20,999 रुपये, 22,999 रुपये और 24,999 रुपये रखी गई है। इसकी प्रीबुकिंग आज यानी 2 सिंतबर से शुरू हो गई है। इसे शॉपिंग वेबसाइट Flipkart और आधिकारिक वेबसाइट से प्री-बुक किया जा सकेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।