Poco X6 Neo की कीमत और फीचर्स लॉन्च से पहले लीक, अनबॉक्सिंग वीडियो में दिखा फोन

Poco X6 Neo स्मार्टफोन भारतीय बाजार में कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है। लॉन्चिंग से पहले फोन के सभी स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कीमत का भी खुलासा हो गया है। इसमें 5000mAh बैटरी दी जाएगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 12, 2024, 11:02 AM (IST)

हाइलाइट

  • Poco X6 Neo फोन 13 मार्च को लॉन्च होगा।
  • इस फोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Poco X6 Neo स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आ गई है। 13 मार्च, 2024 को भारतीय बाजार में यह एंट्री ले लेगा। लॉन्चिंग से पहले ही फोन के खास स्पेसिफिकेशन रिवील हो गए हैं। अब एक लोकप्रिट यूट्यूबर ने अनबॉक्सिंग वीडियो के जरिए फोन का डिजाइन और सभी फीचर्स के साथ कीमत भी बताई है। यूट्यूबर ने फोन की बैटरी और चिपसेट से लेकर डिस्प्ले तक, सभी स्पेसिफिकेशन की डिटेल दी है। वीडियो में फोन भी साफ-साफ देखने को मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट

Poco X6 Neo Design

लोकप्रिय यूट्यूबर Trakin Tech ने अपने यूट्यूब चैनल पर Poco के अपकमिंग स्मार्टफोन की अनबॉक्सिंग वीडियो में फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन बताए हैं। वीडियो में दी गई डिटेल उस रिपोर्ट को कन्फर्म कर रही है, जिसमें बताया गया था कि POCO X6 Neo फोन Redmi Note 13R Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। और पढें: Facebook क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया कॉपी कंटेंट पकड़ने वाला नया टूल

अनबॉक्सिंग वीडियो के अनुसार, Poco X6 Neo को पतले बेजल्स देखने को मिल रहे हैं। फोन को तीन कलर ऑप्शन Blue, Black और Orange में लाया जा सकता है। इसके बैक साइड में टॉप पर आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें LED फ्लैश के साथ पोको की ब्रांडिंग भी देखने को मिल रही है। और पढें: 89 रुपए वाले YouTube Premium Lite में बड़ा अपडेट, अब फ्री मिलेंगे ये 2 नए धांसू फीचर्स

फोन में नीचे की तरह स्पीकर्स के साथ माइक्रोफोन और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फ्रैम के लेफ्ट साइड में सिम ट्रे और राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। इसमें टॉप पर 3.5mm का हेडफोन जैक मिल रहा है। डिस्प्ले पर सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल दिया गया है। स्क्रीन Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ मिल रही है।

फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबित, फोन में 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,000 nits है। इसमें MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया जाएगा।

>

फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके दो वेरिएंट आ सकते हैं। बेस वेरिएँट में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर रन करेगा। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

कितनी हो सकती है कीमत?

कुछ खबरों की मानें तो फोन की कीमत 15 हजार रुपये से 20000 रुपये के बीच में हो सकता है। हालांकि, यूट्यूबर के अनुसार, इसे भारत में 16000 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।