Poco F8 सीरीज अगले महीने हो सकती है लॉन्च! टीजर पोस्टर में डिजाइन आया सामने

Poco F8 सीरीज जल्द मार्केट में लॉन्च हो सकती है। पोको के नए फोन का टीजर पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें फोन की झलक देखने को मिली है।

Published By: Manisha | Published: Nov 16, 2025, 01:47 PM (IST)

Poco F8 सीरीज जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकती है। दरअसल, कंपनी ने एक लेटेस्ट फोन को Coming soon टैग के साथ टीज किया है। माना जा रहा है कि यह फोन Poco F7 सीरीज का अपग्रेड वर्जन Poco F8 सीरीज हो सकती है। टीजर पोस्टर में फोन के बैक पैनल की झलक दिखाई गई है, जिसमें पांच सर्कुलर कटआउट देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

Poco का ऑफिशियल दिखने वाला एक पोस्टर ऑनलाइन सामने आया है। इस पोस्टर में नया फोन Coming Soon टैग के साथ टीज या गया है। फिलहाल, कंपनी ने फोन के नाम की जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि यह कंपनी की नेक्स्ट Poco F8 सीरीज हो सकती है। पोको का दावा है कि अपकमिंग डिवाइस सिर्फ हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर ही नहीं बल्कि नए डिजाइन के साथ दस्तक देगा। इस डिजाइन की झलक टीजर पोस्टर में देखी जा सकती है। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

टीजर पोस्टर में फोन के बैक पैनल का डिजाइन देखा जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर पांच सर्कुलर कटआउट देखे जा सकते हैं। इसके अलावा, फोन का ब्लू कलर ऑप्शन सामने आया है।

Poco F8 Series

कहा जा रहा है कि पोको एफ8 सीरीज फोन अगले महीने दिसंबर तक लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज में कंपनी Poco F8 Pro और Poco F8 Ultra को पेश कर सकती है। ये फोन चीनी मॉडल Redmi K90 व K90 Pro Max के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो पोको एफ8 प्रो फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, अल्ट्रा फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।