POCO F6 फोन 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

POCO F6 स्मार्टफोन फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यहां जानें फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स।

Published By: Manisha
Published: May 23, 2024, 05:14 PM (IST)

हाइलाइट

  • POCO F6 भारत में हुआ लॉन्च
  • फोन में मिलता है 50MP का प्राइमरी कैमरा
  • सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है

POCO F6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है। फीचर्स की बात करें, तो पोको फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen3 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद

POCO F6 Price in India

कंपनी ने POCO F6 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी है। यह दाम फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की है। वहीं, 12GB RAM व 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। टॉप मॉडल 12GB RAM व 512GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपये है। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

फोन की सेल 29 मई दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। पहली सेल के दौरान इस फोन को 25,999 रुपये, 27,999 रुपये व 29,999 रुपये क्रमश: में खरीदा जा सकेगा।

POCO F6 Specifications

POCO F6 के फीचर्स की बात करें, तो फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन 2712x1220 पिक्सल है। साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

इसके अलावा, फोन Snapdragon 8s Gen3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM व 12GB RAM व 256GB व 512GB के ऑप्शन मिलते हैं। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें POCO IceLoop सिस्टम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 90W व 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।