Oppo Reno 15 Series 5G जल्द भारत में होगी लॉन्च, पावरपैक्ड बैटरी के साथ मिलेगा 200MP का कैमरा

Oppo Reno 15 Series 5G की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा हो गई है। इस लाइनअप के जरिए OPPO Reno 15 और OPPO Reno 15 Pro 5G भारतीय बाजार में आने वाले हैं। इनमें 6500mAh तक की बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Published By: ajay verma | Published: Dec 22, 2025, 10:29 AM (IST)

OPPO ने लंबे समय से चर्चा में बनी OPPO Reno 15 Series 5G को भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 15 और OPPO Reno 15 Pro 5G को बाजार में उतारा जाएगा। इन दोनों फोन में Dimensity 8450 चिपसेट और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। साथ ही, 200MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। इन डिवाइस से वीवो, शाओमी और रियलमी जैसे फोन्स को टक्कर मिलेगी। और पढें: 200MP कैमरा वाले OPPO Find X9 Pro पर फाडू डिस्काउंट, इन दो प्लेटफॉर्म से खरीदने पर होगा फायदा

OPPO Reno 15 Series 5G India Launch

ओप्पो ने टीजर जारी कर OPPO Reno 15 Series 5G की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक लाइनअप में आने वाले डिवाइस या लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीरीज से नए साल की शुरुआत में पर्दा उठाया जा सकता है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में रखी जाएगी। और पढें: 5,500 रुपये सस्ता खरीदें Oppo Find X9 5G, सिर्फ Flipkart ही नहीं यहां भी मिलेगा जबरदस्त Offer

OPPO Reno 15

हालियां रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत में रेनो 15 के ग्लोबल वेरिएंट को उतारा जा सकता है। अगर यह जानकारी सही होती है, तो फोन में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस पर Crystal Shield प्रोटेक्शन ग्लास लगा है। इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर और 1TB तक स्टोरेज मिलेगी। इसके 200MP के कैमरा से शानदार फोटो क्लिक करने के साथ एचडी वीडियो शूट की जा सकती है। इसकी बैटरी 6200mAh है। इसको 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है।

OPPO Reno 15 Pro

ओप्पो रेनो 15 प्रो में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2772 x 1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है। इसमें स्मूथ फंक्शनिंग के लिए MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए रेनो 15 प्रो में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का पेरीस्कोप लेंस दिया गया है। इसके 50MP के फ्रंट कैमरे से शानदार सेल्फी क्लिक की जा सकती है। इसको (IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है।

इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। इसको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।