OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन लीक, 200MP कैमरे के साथ देंगे दस्तक!

OPPO Reno 15 Series को इस साल ग्लोबल बाजार में उतारा जा सकता है। इस लाइनअप में OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro 5G को जोड़ा जाएगा। इनमें 200MP का कैमरा मिल सकता है।

Published By: ajay verma | Published: Oct 24, 2025, 04:50 PM (IST)

OPPO Reno 15 Series पिछले कई महीनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज को ग्लोबल बाजार में Reno 14 सीरीज के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। इस लाइनअप में Reno 15 और Reno 15 Pro 5G देखने को मिल सकते हैं। इन दोनों फोन की लॉन्चिंग और कीमत से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इस कड़ी में अब एक और रिपोर्ट आई है। इससे रेनो 15 सीरीज में मिलने वाले फीचर्स का पता चला है। और पढें: OPPO Reno 16 और Reno 16C की पहली सेल, मिल रही 6799 रुपये तक की बड़ी छूट

OPPO Reno 15 Series Specification (Expected)

गैजेट्स360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि डिजिटल चैट स्टेशन ने OPPO Reno 15 और Reno 15 Pro 5G के फीचर साझा किए हैं। टिप्स्टर के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 1.5के रेजलूशन होगा। इनका फ्रेम मेटल का होगा। इनको IP68 + IP69 रेटिंग की मिलेगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि डिवाइस वॉटर प्रूफ होंगे। पानी में गिरने के बाद भी खराब नहीं होंगे। और पढें: 200MP कैमरा वाले OPPO Reno15 Pro 5G पर 7299 का बड़ा डिस्काउंट, खरीदने के लिए यहां लगी ऑर्डर की छड़ी

सीमलेस फंक्शनिंग के लिए रेनो 15 सीरीज में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोटो क्लिक करने के लिए दोनों फोन में 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

पुरानी लीक्स की मानें, तो रेनो 15 फोन में 6,600mAh की बैटरी दी जा सकती है, जबकि रेनो 15 प्रो में 6,800mAh की बंपर बैटरी मिलने की उम्मीद है। इन दोनों में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इनमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर भी मिलेंगे।

सीरीज से कब उठेगा पर्दा ?

लीक्स में दावा किया जा रहा है कि OPPO Reno 15 सीरीज को सबसे पहले चीन में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद लाइनअप को अगले साल भारतीय बाजार में उतारने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्चिंग से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।