Oppo K14x 5G फोन का नया किफायती मॉडल हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Oppo K14x 5G फोन का नया किफायती मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन में 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं फोन की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Mar 10, 2026, 04:40 PM (IST)

Oppo K14x 5G स्मार्टफोन का नया किफायती वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने फोन को नए 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। फीचर्स की बात करें, तो ओप्पो के फोन में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी वाले OPPO फोन को 533 रुपये में लाएं घर, बार-बार नहीं आती ऐसी डील

Oppo K14x 5G Price in India, Availability

कंपनी ने Oppo K14x 5G को नए 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। यह इस फोन का सबसे सस्ता मॉडल है। इस मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। इससे पहले कंपनी ने फोन को 4GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया था, जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को Icy Blue और Prism Violet कलर ऑप्शन में पेश किया है। और पढें: प्रीमियम फीचर्स वाले OPPO Find X8 पर आया कमाल का ऑफर, मिल रहा 3400 का तगड़ा Cashback

Oppo K14x 5G Features, Specifications

फीचर्स की बात करें, तो Oppo K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले में 1,125 Nits की पीक ब्राइटनेस डिस्प्ले में मिलती है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 6GB RAM व 128GB स्टोरेज मॉडल मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 6500mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन का डायमेंशन 166.6 x 78.5 x 8.6mm और भार 212 ग्राम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।